28.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
स्कूली वाहनों पर कसा शिकंजा: मानक के विपरीत मिले वाहनों पर की गई कार्यवाही
उत्तर प्रदेश

स्कूली वाहनों पर कसा शिकंजा: मानक के विपरीत मिले वाहनों पर की गई कार्यवाही

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के विभिन्न चौराहों पर मंगलवार को आरटीओ के प्रवर्तन दल के द्वारा स्कूलों में मानक के विपरीत संचालित वाहनों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पीटीओ राम सुमेर यादव के नेतृत्व में शहर के निजी स्कूलों के इर्द-गिर्द वाहनों की चेकिंग की गई मानक के विपरीत मिले वाहनों पर कार्यवाही की गई बच्चों को बैठालकर स्कूल जा रहे ई रिक्शा और टेंपो को पड़कर उनके चालान किए गए बसों में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए।

स्कूली वाहनों पर कसा शिकंजा: मानक के विपरीत मिले वाहनों पर की गई कार्यवाही
Crackdown on school vehicles: Action taken against vehicles found not up to standard

वहीं कई वाहनों को सीज भी किया गया वाहन चालकों को सुरक्षा के मानक पूरे करने के कड़े निर्देश दिए गए और सड़क सुरक्षा का पाठ भी पढ़ाया गया । चलाए जा रहे चेकिंग अभियान की जानकारी देते हुए पीटीओ राम सुमेर यादव ने बताया है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर के शासन के निर्देशन में तीन दिवसीय स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है शहर के प्रमुख सभी चैक चैराहों पर यह चेकिंग अभियान निरंतर चल रहा है।

addअब तक 70 से 80 वाहनों को चेक किया गया है जिनमें से चार वाहनों को गलत पाए जाने पर सीज किया जा चुका है व 15 से 20 वाहनों पर चालान की कार्यवाही की गई है। वही सभी स्कूल संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं की स्कूली बच्चों की सेफ्टी को देखते हुए हर हाल में अनफिट वाहनों से स्कूली बच्चों को ले जाने नहीं दिया जाएगा अपने वाहनों को फिट करवा ले यदि कोई भी वाहन मानक के विपरीत पाया जाता है तो स्कूल संचालक के ऊपर कठोर कार्रवाई होगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मंडल में मानसून पूर्व बरखा से भूगर्भ हर्षा …

बकस्वाहा जंगल बचाने की मुहिम में कूदे महिलाएं और बच्चे, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र …

गरीबों के ‘मिट्टी चूल्हे’ फिर होने लगे ‘आबाद’ : महंगा शौक है सरकार !

City News Uttar Pradesh

स्व.सुरेश चंद्र गुप्ता ‘प्रेस क्लब’ में ‘रौनक’: रंगाई, पुताई से भवन की लौट रही ‘चमक’

City News Uttar Pradesh

महंत ओंकारदास का बड़ा संकल्प: मृत्यु के बाद भी करेंगे मानव सेवा

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी ने पुलिस बल को ब्रीफ कर दिए निर्देश, मुस्तैद रहें, सुरक्षा में ढिलाई नहीं होगी बर्दास्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़