29.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी: स्‍कूल के भीतर 10वींं के छात्र की गोली मारकर हत्‍या…

 

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 10 के छात्र के साथ ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मारकर हत्या कर दी। कक्षा में पास रखी कुर्सी हटाने को लेकर विवाद हुआ था। हत्यारोपित छात्र ने अपने चाचा की लाइसेंसी पिस्टल से सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। हत्यारोपित छात्र को स्कूल में ही पकड़ लिया गया है। मृत छात्र के रोते-बिलखते स्वजन पहले स्कूल, फिर अस्पताल पहुंचे हैं।


कुर्सी को लेकर हुई थी बहस

गांव आंचरूकला के रहने वाले रवि कुमार का 14 साल का बेटा टार्जन, नगर के सूरजभान सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में कक्षा 10 का छात्र था। साल के अंतिम दिन गुरुवार को अन्य छात्रों के साथ टार्जन भी स्कूल पहुंचा। क्लास शुरू होने से पहले एक सहपाठी ने टार्जन को एक कुर्सी उठाकर दूसरी तरफ रखने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुई।


चाचा की है पिस्‍टल

कुछ देर बाद आरोपित ने बैग से पिस्टल निकालकर एक के बाद एक दो गोली टार्जन को मार कर उसकी हत्या कर दी। गोली चलते ही अन्य छात्रों में भगदड़ मच गई। इसी का फायदा उठा कर हत्यारोपित क्लास से निकल गया। हालांकि प्राधानाचार्य प्रभात कुमार वर्मा ने तुरंत ही स्कूल का मुख्य गेट बंद करवाकर पुलिस को सूचना दे दी। स्कूल पहुंची पुलिस ने हत्यारोपित छात्र को पिस्टल सहित पकड़ लिया। पिस्टल उसके चाचा की है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती नें सफाई कर्मियों को कहा योद्धा: दीपावली पर दिया उपहार

City News Uttar Pradesh

विकास कार्यों को मिली रफ्तार: लोक निर्माण विभाग की योजनाओं को दी गई अंतिम मंजूरी

City News Uttar Pradesh

समाधान दिवस या खानापूर्ति दिवस ? फरियादी ‘चक्कर’ काट रहे, फाइलें ‘धूल’ खा रही ?

City News Uttar Pradesh Desk

News : बसपा सुप्रीमो मायावती ने वैक्सीन बनाने के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा- मुफ्त में हो टीकाकरण

City News Uttar Pradesh

विहिप की बैठक में कर्मशीलता का फूंका गया मंत्र : “का चुप साध रहा बलवाना”

विधायक प्रकाश बोलें: गांव बनेगा आदर्श, जनता का भरोसा ही मेरी ‘ताकत’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़