30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- आंदोलन कर रहे कांग्रेस जन गिरफ्तार और रिहा।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कांग्रेस की आज प्रस्तावित किसान बचाओ ,गाय बचाओ पदयात्रा पर आंदोलन कर रहे कांग्रेस जनों को पुलिस ऩे गिरफ्तार कर लिया।बाद में सभी मुचलके पर रिहा कर दिये गये।


कांग्रेस के लोगों को को आंदोलन केन नदी भूरागढ़ के पुल के पास से शुरू करना था। वहां सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेसियों का जमावड़ा हो गया। प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश महासचिव राहुल राय, प्रदेश सचिव अभिमन्यु सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा ,महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान, पीसीसी सदस्य मुमताज मोहम्मद, इदरीश , राजेश कोरी,राजेश गुप्ता पप्पू ,सूरज बाजपेई ,जगदीश गुप्ता, कुलदीप मिश्रा ,राकेश सिंह फौजी सहित तमाम कांग्रेसियों को पुलिस ने एक कदम भी आगे नहीं बढ़ने दिया। गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाये गये। कोविड-19 के नियमों का पालन भी नहीं किया गया । वाहन में भूसे की तरह कांग्रेसी लादे गए। पुलिस वैन पुलिस लाइन के बाद गिरवा थाने पहुंची! वहां

बताया गया कि कांग्रेसियों की गिरफ्तारी हो गई है । यहां से निजी मुचलके में सब को रिहा किया गया ।उल्लेखनीय है किसान बचाओ गाय बचाओ आंदोलन पदयात्रा ललितपुर से शुरू होनी थी। रास्ते में पढ़ने वाली गौशालाओं की मिट्टी मटके में एकत्र कर अंतिम दिन चित्रकूट में मटके का विसर्जन होना था। लेकिन पुलिस ने किसी भी जिले में यह पदयात्रा नहीं होने दी। जैसे पद यात्रा शुरू होती थी पुलिस गिरफ्तार कर लेती रही।यही कार्रवाई आज बांदा पुलिस ने भी की! जिलाध्यक्ष नें पुलिस प्रशासन की कार्यवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करार दिया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खनन माफियाओं का दुस्साहस : खनिज टीम को घेरकर मौरंग लदा ट्रक छुड़ा ले गए दबंग, मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट

यूपी : ट्रक और रोडवेज की आपस में भिड़ंत, 18 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर …

City News Uttar Pradesh

रंजिश में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या, बचाने आए पिता को भी गंभीर रूप से कर दिया घायल

सीडीओ अजय पांडे के ‘निरीक्षण’ से अफसरों के छूटे ‘पसीने’ : तालाब और गौशाला पर ‘कड़े’ निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा की चार सीटों में तीन पर भगवा : बबेरू में दौड़ी साईकिल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़