30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
योगी नें तिंदवारी, नरैनी को क्यों किया किनारे ? सिर्फ दो ही विधान सभा को दिये 710 करोड़
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

योगी नें तिंदवारी, नरैनी को क्यों किया किनारे ? सिर्फ दो ही विधान सभा को दिये 710 करोड़

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांदा दौरे के बाद जिले में सियासी भूचाल आ गया है। योगी ने जिले की चार विधानसभाओं में से सिर्फ सदर और बबेरू को 710 करोड़ की विकास परियोजनाओं से नवाजा, जबकि भाजपा की ही दो सीटें तिंदवारी और नरैनी को पूरी तरह “नजरअंदाज” कर दिया। इसी “भेदभाव” को लेकर अब “सियासी गलियारों” में “खुसर-पुसर” तेज हो गई है।

योगी नें तिंदवारी, नरैनी को क्यों किया किनारे ? सिर्फ दो ही विधान सभा को दिये 710 करोड़ बांदा में कुल 4 विधानसभा सीटें हैं। सदर से भाजपा के प्रकाश द्विवेदी,न रैनी सुरक्षित से ओम मणि वर्मा, तिंदवारी से जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद और बबेरू से सपा के विशंभर सिंह यादव विधायक हैं। यानी 3-1 का स्कोर भाजपा के पक्ष में है। लेकिन योगी की घोषणा में पलड़ा उल्टा दिखा। सदर को अकेले 596.62 करोड़ की 85 परियोजनाओं का उपहार दिया गया जिसमें 425.52 करोड़ की नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। वहीं सपा की बबेरू सीट पर मेहरबानियां बरसाते हुये 144 परियोजनाएं मिलीं, लेकिन राशि सिर्फ 113.39 करोड़ रही। कुल मिलाकर दोनों सीटों पर 710.01 करोड़ खर्च होंगे।

योगी नें तिंदवारी, नरैनी को क्यों किया किनारे ? सिर्फ दो ही विधान सभा को दिये 710 करोड़ अब असली प्रश्न यहीं से शुरू होता है। जब 3 सीटें भाजपा की हैं तो नरैनी और तिंदवारी को एक रुपये की भी सौगात क्यों नहीं मिली ? क्या यह 2027 के चुनाव से पहले “सामाजिक समीकरण साधने” की कवायद है या फिर स्थानीय नेताओं से किसी नाराजगी का नतीजा? सियासी जानकारों का मानना है कि बबेरू में 144 परियोजनाएं देकर सीएम ने पिछड़ा और दलित वोट साधने की कोशिश की है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी ‘अंदर ही अंदर खफा’ हैं। उनका कहना है कि “जब अपनी सरकार, अपने विधायक, अपना मंत्री है तो फिर सौतेला व्यवहार क्यों? विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया है। सपा इसे “डबल इंजन की फेल नीति” बता रही है। फिलहाल बांदा की जनता और कार्यकर्ता एक ही सवाल पूछ रहे हैं “710 करोड़ की गंगा सिर्फ दो में बहाई, तो बाकी दो की बारी कब आएगी ?”

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा को भक्तों की उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

ई-केवाईसी में सुस्ती से बढ़ी चिंता: दिसंबर तक नहीं हुआ सत्यापन तो हो सकता है राशन संकट

City News Uttar Pradesh

Banda- कृषि बिल के विरोध में इंसाफ सेना ने प्रदर्शन कर मांगा इंसाफ…

City News Uttar Pradesh

एसपी आवास पर विहिप एवं बजरंग दल का हंगामा : पूरा थाना निलंबित करने की मांग

बांदा में जान लेवा बना हीट स्ट्रोक : ऑनड्यूटी पुलिस कर्मी की मौत

जयराम सिंह की दरिया दिली : अग्नि पीड़ितों नें महसूस की राहत ! …

ब्रेकिंग न्यूज़