29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सीटी स्कैन सेवा धड़ाम, मरीज और तीमारदार हो रहे परेशान, प्राइवेट सेंटरों में हो रही धन उगाही …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन तकरीबन एक पखवारे से ठप पड़ी हुई है। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट सेंटरों में दो से ढाई हजार रुपया की वसूली की जा रही है। जिला अस्पताल के जिम्मेदारों का कहना है कि मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है, जल्द ही सीटी स्कैन सेवा शुरू होगी।


बीते दिनों झमाझम बारिश की वजह से सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई थी। इसके साथ ही भवन की बीडिंग आदि उखड़ जाने के कारण सीटी स्कैन सेवा बंद कर दी गई थी। उच्चाधिकारियों को संबंधित कर्मियों ने अवगत करा दिया था, लेकिन काफी समय गुजर जाने के बावजूद ध्यान नहीं दिया गया है। वर्तमान समय में जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन कराने के लिए प्राइवेट सेंटरों में जाना पड़ रहा है। मालुम हो कि प्राइवेट सेंटरों में सीटी स्कैन के नाम पर दो से ढाई हजार रुपया की वसूली की जा रही है। अपने मरीज को बचाने के लिए तीमारदार मजबूरन प्राइवेट सेंटरों की मनमानी को बर्दाश्त कर रहे हैं।

इधर, सीटी स्कैन सेवा के ठप होने के बारे में जिला अस्पताल के जिम्मेदारों का कहना है कि मशीन की मरम्मत कराई जा रही है, जल्द ही सीटी स्कैन सेवा जिला अस्पताल में शुरू होगी। गौरतलब हो कि तकरीबन एक पखवारे से अधिक का समय गुजर गया, जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी हुई है। इससे मरीज और उनके तीमारदार बेहद परेशान हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देश को मिलेगा 29वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पीएम मोदी 20 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन …

City News Uttar Pradesh

नगर पालिका बांदा अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग और अतर्रा अनुसूचित जाति महिला को आरक्षित !

City News Uttar Pradesh

मंडल में दरिंदगी का अड्डा बना बांदा: हवस के हैवान बेलगाम, मासूमों की चीखों से कांप रहा कानून

डीएम अनुराग पहुंचे पढ़ाने: छात्रों को बताया डीएम बनने का कमाल …

City News Uttar Pradesh

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ : दो को लगी गोली, कुल छह गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

सावन की झड़ी में मुसीबत बना सड़क व बस्तियों का जलभराव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़