City News Uttar Pradesh
ईवीएम से निकलेंगे मत: तय होगा बुंदेलखंड के सात दिग्गजों का सियासी कद
उत्तर प्रदेश

ईवीएम से निकलेंगे मत: तय होगा बुंदेलखंड के सात दिग्गजों का सियासी कद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोकसभा चुनाव को लेकर “चार जून को मतगणना” होनी है। झांसी-ललितपुर संसदीय सीट के लिए ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती होगी। साथ ही “मतगणना का परिणाम बुंदेलखंड में विधान परिषद के सभापति, दो राज्यमंत्री समेत सात दिग्गज नेताओं का सियासी कद तय करेगा”। सपा और कांग्रेस के भी “सियासी रसूखदारों” का भी “सियासी भविष्य” काफी हद तक चुनाव परिणाम पर निर्भर करेगा।

ईवीएम से निकलेंगे मत: तय होगा बुंदेलखंड के सात दिग्गजों का सियासी कद
Votes will come out of EVMs: Political stature of seven giants of Bundelkhand will be decided

बुंदेलखंड में लोकसभा की “चार सीटें” हैं। चाहें 2014 का चुनाव हो या फिर 2019 का, दोनों ही बार भाजपा ने यहां पर क्लीन स्वीप किया है। इस बार चार जून को मतगणना है। सभी दलों के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी पार्टियों के “दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव” पर है। बुंदेलखंड में भाजपा नेता कुंवर मानवेंद्र सिंह मौजूदा समय में विधान परिषद के सभापति हैं। बुंदेलखंड के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती है। ललितपुर जनपद के महरौनी विधायक मनोहर लाल पंथ लगातार दूसरी बार प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री बनाए गए हैं। वहीं, बांदा के तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद भी जल शक्ति राज्यमंत्री हैं।

ईवीएम से निकलेंगे मत: तय होगा बुंदेलखंड के सात दिग्गजों का सियासी कद
Votes will come out of EVMs: Political stature of seven giants of Bundelkhand will be decided

वहीं, सपा का बुंदेलखंड में सबसे बड़ा चेहरा पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव हैं। उनके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद की गिनती भी सपा के बड़े नेताओं में होती है। इन दोनों नेताओं की भी अपनी-अपनी सियासी जमीन है। इसके अलावा बुंदेलखंड में कांग्रेस के दो बड़े नेता हैं, एक पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी और दूसरे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी। नसीमुद्दीन जहां कांग्रेस के यूपी में स्टार प्रचारक हैं। वहीं, बुंदेलखंड में अपनी “सियासी जमीन” मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया था। इस चुनाव में भाजपा से लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने अपने प्रत्याशियों की जीत हेतु प्रचार और सभाएं की हैं। बसपा ने लोकसभा चुनाव के बीच में ही मुकेश अहिरवार को बुंदेलखंड प्रभारी की जिम्मेदारी दे दी थी। अब चुनाव परिणाम में प्रत्याशियों के साथ-साथ इन सभी “दिग्गज नेताओं की भी परीक्षा” है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तिरंगा ‘योद्धाओं’ ने संभाली कमान: डेढ़ लाख घरों तक पहुंचेगा ‘राष्ट्रध्वज’

City News Uttar Pradesh Desk

संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने से मौत : भांजे ने हत्या का लगाया आरोप, चिता से पुलिस ने उठवाया शव

घर में घुसकर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, बेटी के शोर मचाने पर आरोपित भाग निकला

नशेड़ी युवक ने दो चचेरे भाईयों को बनाया हवश का शिकार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच-पड़ताल

City News Uttar Pradesh

शिक्षा के यज्ञ में बांदा ने चढ़ाई आहुति: मेधावी बच्चों को मिला सम्मान, प्रधान हुए गौरवान्वित

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा बुंदेली किसान फूलों की खेती से हो सकते हैं धनवान

ब्रेकिंग न्यूज़