City News Uttar Pradesh
बाबा साहब के सम्मान में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन: कांग्रेस पर जमकर बरसे नेता
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब के सम्मान में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन: कांग्रेस पर जमकर बरसे नेता

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भारतीय जनता पार्टी ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में शुक्रवार को प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि उस इतिहास की पुनरावृत्ति थी जिसे वर्षों तक नजर अंदाज किया गया।

बाबा साहब के सम्मान में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन: कांग्रेस पर जमकर बरसे नेता

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “बाबा साहब को बार-बार हराने की साजिशें रची गईं। नेहरू जी ने चुनाव प्रचार में उनका विरोध किया, और जब वे दुनिया से गए, तो दिल्ली में अंतिम संस्कार तक की इजाजत नहीं दी गई।”

बाबा साहब के सम्मान में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन: कांग्रेस पर जमकर बरसे नेता

पूर्व मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। “कांग्रेस ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया, 42वां संशोधन कर न्यायपालिका की स्वतंत्रता तक को कुचल दिया,” उन्होंने कहा।

बाबा साहब के सम्मान में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन: कांग्रेस पर जमकर बरसे नेता

कार्यक्रम का भावुक क्षण तब आया जब विधायक प्रकाश नें कहा, “नेहरू जी ने पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशें ठुकराईं और राजीव गांधी ने आरक्षण को ‘मूर्खों को बढ़ावा’ कहा। सोचिए, कितना दर्द सहा होगा उस बाबा साहब ने, जिन्होंने दलितों के हक़ के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।”

बाबा साहब के सम्मान में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन: कांग्रेस पर जमकर बरसे नेता

पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू त्रिपाठी नें कहा, “2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहब को सच्चा सम्मान दिया 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया विधायक ओम मणि वर्मा नें कहा की आज का भारत अंबेडकर की नीतियों को सिर माथे पर रखता है।” पालिकाध्यक्ष मालती गुप्ता नें भी विचार व्यक्त किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- गरीबों के घर पर कहर ढा रहा है बुलडोजर

सपा स्पोर्ट्स विंग प्रभारी हसन उद्दीन सिद्दीकी सूबे के भ्रमण पर निकले …

City News Uttar Pradesh

स्कूलों में लागू होने जा रहे ये नियम: यूपी में अब कसा जाएगा शिकंजा, फीस स्ट्रक्चर में होगा बदलाव

मंत्री रामकेश ने ‘दिव्यांगजनों’ का बढ़ाया ‘हौसला’: बोले- हालात भी ‘आत्मबल’ के आगे ‘नतमस्तक’

City News Uttar Pradesh

दलजीत नेत्र रोगियों का कर रहे कल्याण, विशाल नेत्र शिविर जसपुरा में होगा फ्री इलाज

City News Uttar Pradesh

मुख्य विकास अधिकारी की बड़ी कार्यवाही : ब्लाकों में बिना सूचना नदारद मिले 57 कर्मचारियों का रोका वेतन

ब्रेकिंग न्यूज़