- विनोद मिश्रा
बांदा। बबेरू यमुना नदी औगासी घाट पर निर्माणाधीन पुल पीडब्लूडी राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद जो चित्रकूट से विधायक हैंऔर बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा की इज्जत का चीर हरण नया साल बचा लेगा। इसके लिए जरूरी धन भी हाउसफुल हो गया है।
ओगासी घाट का पंद्रह वर्षो से निर्माणधीन पुल में नए साल से आवागमन करने का सपना पूरा हो जाएगा। विभाग का दावा है कि पांच प्रतिशत काम शेष बचा है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

तहसील क्षेत्र को कानपुर, प्रयागराज लखनऊ, फतेहपुर, के अलावा धार्मिक क्षेत्र चित्रकूट , कालिजर सहित मैहर व मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले औगासी में पुल निर्माण की घोषणा वर्ष- 2006 में तत्कालिन बसपा सरकार में हुई थी। लेकिन मात्र 80 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद धनाभाव के चलते पुल का निर्माण रुक गया था ।

प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने मुख्य मंत्री से मिलकर पुल का निर्माण पूरा कराने का अनुरोध किया। कोरोना महामारी व धनाभाव के चलते निर्माण में तेजी नही आ पा रही थी ।

सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मंत्री चन्द्रिका प्रसाद व विधायक से मिलकर धन की बात रखी जिस पर दोनो नेताओं को 17 करोड़ रुपये स्वीकृति करानें में छक्के छूट गये। अब पुल का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

पांच प्रतिशत ही काम शेष है जिसे पूरा करने को रात दिन काम चल रहा है। नए साल में प्रवेश होते ही इस पुल से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे । जिससे व्यापारियों ,छात्रों, व धार्मिक स्थलों का दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों के लिए यह रास्ता सुगम होगा । उप परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण का कहना है की पुल का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। पैसे की कोई कमी नहीं है, केवल पांच प्रतिशत काम शेष है । उसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा ।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
