City News Uttar Pradesh
बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा : हाईवे पर जीप पेड़ से टकराने में दो की मौत, एक घायल
उत्तर प्रदेश

बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा : हाईवे पर जीप पेड़ से टकराने में दो की मौत, एक घायल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर एक्सल टूटने से जीप क्रूजर अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से भिड़ गई। हादसे में वाहन सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा : हाईवे पर जीप पेड़ से टकराने में दो की मौत, एक घायल
Traumatic road accident in Banda: Two killed, one injured in jeep hitting a tree on the highway

महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्योंड़ी निवासी 24 वर्षीय चालक सुरेश , 23वर्षीय शिवदास यादव व 22 वर्षीय देवेंद्र सिंह बांदा शहर की ओर से शुक्रवार सुबह जीप में अतर्रा की ओर जा रहे थे। अतर्रा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित राजकीय इंजीनियरिंग के पास तेज रफ्तार जीप का अचानक एक्सल टूट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे पेड़ से भिड़ गया। जोरदार भिड़ंत में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा : हाईवे पर जीप पेड़ से टकराने में दो की मौत, एक घायल
Traumatic road accident in Banda: Two killed, one injured in jeep hitting a tree on the highway

राहगीरों की सूचना पर पुलिस तीनों को वाहन से निकलवाकर जब तक सीएचसी ले गई। तब तक शिवदास व देवेंद्र की मौत हो गई। चालक सुरेश की हालत नाजुक होने से जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चार डीजल से भरे व पांच खाली रखे गैलन बरामद हुए हैं। किसी स्वजन के मौके पर मौजूद न होने से पुलिस दोनों मृतकों के स्वजन को घटना की खबर भेजने का प्रयास कर रही है। फोन पर उनके गांव में जानकारी दी गई है। अतर्रा थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को बरामद कर मंडी में खड़ा कराया गया है।


– मोबाइल में आए फोन से हो सकी पहचान

हादसे के बाद जब तीनो को पुलिस सीएचसी लेकर गई तो वहां गंभीर रूप से घायल चालक के मोबाइल पर गांव के किसी राजबीर का फोन आया था। जिससे तीनों की पुलिस ने पहचान कराई है। पुलिस मृतकों के स्वजन के आने का इंतजार कर रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की रणनीति कामयाब : जीतेन्द्र सिंह निर्विरोध जीते विधान परिषद चुनाव !

City News Uttar Pradesh

महाराजा खंगार जयंती को विधायक प्रकाश नें सराहा: शोभा यात्रा आकर्षण का बनी केंद्र

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे मरीज का शव कूड़े में मिला: प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच टीम गठित

City News Uttar Pradesh

पूर्व “विधायक दलजीत का करवा चौथ हुआ चर्चित”: देवी “पूजन के साथ पौध रोपण” का संदेश

City News Uttar Pradesh

बांदा के प्रेम सिंह बने “अंतरराष्ट्रीय” रोल मॉडल : 24 देशों तक पहुंची जैविक खेती की गूंज।

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में टायर फटने से बेकाबू लोडर पलटा, बीस मजदूर घायल, मची चीख-पुकार

ब्रेकिंग न्यूज़