![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
लखनऊ। भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव में विजयी नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि एकजुटता और टीम भावना के साथ काम करने से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

– भाजपा की शानदार प्रदर्शन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा ने 9 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। योगी ने कहा, “हमने चुनाव से पहले ही सात सीटें जीतने की रणनीति बनाई थी, जिसे संगठन ने बखूबी जमीन पर उतारा। यह जीत हमारी सामूहिक शक्ति का प्रमाण है।” मुख्यमंत्री ने कुंदरकी और कटेहरी जैसी कठिन मानी जाने वाली सीटों पर जीत को विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष भाजपा की संभावनाओं पर सवाल उठा रहा था, वहां पार्टी ने रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज कर अपनी स्थिति और मजबूत की। कुंदरकी में भाजपा उम्मीदवार ने 1.45 लाख वोटों से जीत दर्ज की, जो पार्टी की रणनीति और कार्यकर्ताओं के प्रयास का परिणाम है।

– मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर निशाना
योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की इस प्रचंड जीत ने उन्हें भयभीत कर दिया है। अब उनके पास केवल आरोप लगाने का विकल्प बचा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा इससे भी बड़ी जीत दर्ज करेगी। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित विधायकों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस जीत को भविष्य की सफलताओं की ओर बढ़ने की प्रेरणा बनाएं। उन्होंने कहा कि कुशल रणनीति और समर्पित कार्यशैली से भाजपा लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
