City News Uttar Pradesh
बांदा के किसान खरबपति बनने की ओर अग्रसर : छूआ 80 अरब का आंकडा़ !
उत्तर प्रदेश

बांदा के किसान खरबपति बनने की ओर अग्रसर : छूआ 80 अरब का आंकडा़ !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आश्चर्यजनक खबर। मंडल का किसान खरबपती बनने की कगार पर है। अभी वह 80 अरब की ऊंचाई पर पहुंच गया है। हमारे खबर के आश्चर्य का विश्लेषण यह है की बीस साल के सूखे ने किसानों को अभी तक 80 अरब का कर्जदार बना दिया।
बुंदेलखंड में पिछले 50 वर्षों में करीब 20 वर्ष ऐसे रहे कि दैवीय आपदाओं ने किसानों की फसलें बर्बाद हुईं।

बांदा के किसान खरबपति बनने की ओर अग्रसर : छूआ 80 अरब का आंकडा़ !
Banda farmers moving towards becoming trillionaires: touched the figure of Rs 80 billion!

दो दशक से सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड के किसान आर्थिक रूप से उबर नहीं पा रहे हैं। आय दोगुनी करने के सरकारी दावे भी खोखले साबित हुये। आंकड़ों की माने तो चित्रकूटधाम मंडल में चार लाख से अधिक किसानों पर कर्ज है। इन पर करीब 80 अरब से अधिक का कर्ज है। इनमें एक लाख से अधिक ऐसे किसान हैं, जिन्होंने बैंक से करीब 35 अरब रुपये का कर्ज ले रखा है। बैंक के तमाम “चबुकों” के बाद भी लौटा नहीं पा रहे है। बैंकों ने अपनी रकम “बटटे खाते” में डाल दी है। दूसरी ओर शासन को सूखा न्यूनीकरण प्रबंधन के तहत मंडल मे सौ करोड़ की कार्ययोजना भेजी गई है।

बांदा के किसान खरबपति बनने की ओर अग्रसर : छूआ 80 अरब का आंकडा़ !
Banda farmers moving towards becoming trillionaires: touched the figure of Rs 80 billion!

कृषि रिपोर्ट की माने तो 1972 व 1973 में मंडल सूखाग्रस्त रहा। पांच साल तक कुछ फसल ठीकठाक रही और 1979 में मानसून फिर दगा दे गया। एक साल बाद 1980 व 1983 तक लगातार मंडल सूखे की विभीषिका से जूझता रहा। 1986 व 87 में भी मानसून रूठा रहा। इसके बाद 1990 से 1993 तक व 1997, 1998 मे भी कुदरत ने साथ नहीं दिया। वर्ष 2003, 2005, 2011, 2016, 2017 और 2020 में भी मंडल सूखाग्रस्त रहा।

बांदा के किसान खरबपति बनने की ओर अग्रसर : छूआ 80 अरब का आंकडा़ !
Banda farmers moving towards becoming trillionaires: touched the figure of Rs 80 billion!

उप निदेशक कृषि विजय कुमार सुहाने सपने दिखाते हैं। उनका का कहना है कि सरकार की सूखा न्यूनीकरण प्रबंधन योजना के तहत जिले में खेत-तालाब, पशुपालन, उद्यान जैसी तमाम योजनाएं संचालित हैं। इधर, विभागों ने 100 करोड़ की कार्ययोजना और भेजी है। उम्मीद है कम बारिश पर भी किसान खेती से मालामाल होंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ सेवायें बन गई हैं रेत का महल, खिल खिला रहीं बीमारियां !

City News Uttar Pradesh

बांदा में इस बार ग्रीन पटाखों के साथ मनेगी दीपावली

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश की चेतावनी: “हाउसिंग फार आल” में भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त !

City News Uttar Pradesh

News : प्रधानमंत्री आवास घोटाले में दो बीडीओ निलंबित, 21 अपात्रों के नाम पर हड़पे थे लाखों रुपये…

City News Uttar Pradesh

बांदा में जान लेवा बना हीट स्ट्रोक : ऑनड्यूटी पुलिस कर्मी की मौत

ट्रेनों के जनरल एवं स्लीपर कोचों में लगेंगे अग्निशमन यंत्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़