बांदा – जिले की सदर तहसील में आज उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस एंव अधिकारियों के सामने ही भूमाफियाओं ने शहर के मोहल्ला अलीगंज निवासी कौशल किशोर दीक्षित को भूमाफियाओं ने अकस्मात गाली देते हुए उनके साथ मारपीट की। इस सम्बन्ध में पीड़ित ने कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। कौशल किशोर दीक्षित ने बताया कि शहर के हरदौली मौजा में उनकी भूमिधर जमीं है। जिसका गाटा संख्या 273 /3 रकबा 0.525हेक्टेयर एंव गाटा संख्या 269 रकबा 0.245 हैक्टेयर है। इन दौड़ने गाटो के परगना अधिकारी के आदेश से हथबंदी सीमाकंन हुआ था। जिस पर राजस्व निरीछक सदर तहसील से 19 अक्टूबर वर्ष 13 को मौके पर हथबंदी कराकर पत्थर गाड़ दिए थे। इधर गाटा संख्या 273 /3 में कथित भूमाफिया मनी राम यादव आदि ने जेसीबी से हथबंदी के पत्थर गड्डी 25 जनवरी २० को दबंगई के बल उखड़वा दिया था। इसके बाद 23 फ़रवरी 20 को घर पर धावा बोलकर भाई सुरेश के साथ मारपीट की थी और भाग गए थे। जिसकी प्रथम सुचना रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी जिस पर विवेचना चल रही है।
इसके बाद कौशल किशोर दीक्षित ने 17 जुलाई 2020 को सीमांकन चिन्हो के स्थान पर राजस्व कानून के तहत ही एंगल और जाली लगाकर अपनी भूमि की सुरछा की इसपर भी दबंगो ने मारपीट की थी जिसकी सुचना कोतवाली में दी गई थी। भूमाफियां दबंगो की दबंगई का नजारा यह है कि उन्होने राजस्व कानूनों की अनदेखी कर सारे एंगल उखड़वा दिए। कौशल किशोर दीक्षित आज इसी सन्दर्भ में एसडीएम से शिकायत करने पहुंचे थे। वहा कथित दबंग धर्मेंद्र सिंह ,अजय द्विवेदी पहले से ही मौदूद थे और कौशल किशोर दीक्षित से अनायासी और मारपीट की। आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस फ़ोर्स और अधिकारियों के सामने यह घटना घटित हो गई और तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
