City News Uttar Pradesh
शर्मनाक करतूत : बबेरू अस्थाई गौशाला में सड़ा भूसा आया, पशु चिकित्सक ने पेमेंट रोका
उत्तर प्रदेश

शर्मनाक करतूत : बबेरू अस्थाई गौशाला में सड़ा भूसा आया, पशु चिकित्सक ने पेमेंट रोका

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गौशालाओं में गजब शर्मनाक भ्रष्टाचार हो रहा है। गौवंशों को खाने के लिये सड़े भूसे की आपूर्ति कर दी गई। मामला जब हमने उछाला तो जांच हुई। आपूर्ति कर्ता का पेमेंट रोक दिया गया।

सड़ा भूसा का यह मामला बबेरू नगर पंचायत के द्वारा बनाई गई अस्थाई गौशाला की है। यहां गौवंशों की देखभाल सही तरीके से नहीं हो रही। हमने यहां अधूरे इंतजामों का मुद्दा उठाया था। चारे की समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियों ने गौशाला में भूसा पहुंचवा दिया। इस भूसे की क्वालिटी गड़बड़ थी। सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी के द्वारा गौशाला में आए भूसे का निरीक्षण किया।

शर्मनाक करतूत : बबेरू अस्थाई गौशाला में सड़ा भूसा आया, पशु चिकित्सक ने पेमेंट रोका
Shameful act: rotten straw came in Babaru’s temporary cowshed, vet stopped payment

निरीक्षण के दौरान भूसा सही नहीं पाया गया। इस पर पशु चिकित्साधिकारी लाखन सिंह की तंद्रा टूटी। ने भूसा का पेमेंट रोकने के निर्देश दिए। दरअसल नगर क्षेत्र के प्रभाकर नगर में बनी अस्थाई गौशाला में चारे का संकट था। यह मुद्दा उठने के बाद नगर पंचायत के कर्मचारी व अधिकारियों के द्वारा तुरंत गौशाला में सड़ा भूसा डलवाया दिया गया। मामले नें तूल पकड़ा तो पशुचिकित्सा अधिकारी निरीक्षण को आये।

शर्मनाक करतूत : बबेरू अस्थाई गौशाला में सड़ा भूसा आया, पशु चिकित्सक ने पेमेंट रोका
Shameful act: rotten straw came in Babaru’s temporary cowshed, vet stopped payment

नगर पंचायत के द्वारा मुक्तिधाम पर भूसा रखा था। भूसा घटिया व सड़ा मिलने के कारण नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक दिनेश सिंह को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि यह भूसा जिस भी फर्म से आया है उसका पेमेंट रोक दिया जाए। यह खिलाने योग्य नहीं हैं। मौके पर नगर पंचायत के कर्मचारी हरिओम, नवीन श्रीवास्तव एवं सभासद नारायण गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खेत-तालाब योजना : कैसे हो तालाब खुदाई का काम, जब भ्रष्टाचार पर नहीं लगाम ! …

City News Uttar Pradesh

सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हाल

डीएम की बैठक में अफसरों की बोलती बंद: कहा ‘समस्याएं नहीं सुलझीं तो कुर्सी छोड़ो’ !

Banda : यौन शोषण केस: निलंबित जेई की पत्नी को नहीं मिली राहत, दो फरवरी को जमानत पर होगी सुनवाई…

City News Uttar Pradesh

दीपक की चिंगारी बनी “विनाश” का कारण: घर जलकर हुआ राख, 8 बकरियों की मौत

कब्र खुदवाकर प्रशासन ने निकलवाया लड़की का शव: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़