29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
केन-यमुना का दिखा 'रौद्र' रूप: बारिश से नदियों के 'तेवर' तल्ख, बाढ़ का फिर मंडराया खतरा !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

केन-यमुना का दिखा ‘रौद्र’ रूप: बारिश से नदियों के ‘तेवर’ तल्ख, बाढ़ का फिर मंडराया खतरा !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आसमान से बरसती बारिश के बीच अब नदियों ने भी अपना ‘रौद्र रूप’ दिखाना शुरू कर दिया है। झमाझम बारिश के बाद केन और यमुना के जलस्तर में ‘एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी’ शुरू हो गई है। मंगलवार दोपहर 12 बजे सामने आए जलस्तर के आंकड़ों ने नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सबकी नजर इस समय यमुना के चिल्ला घाट पर टिक गई है। यहां ‘नदी का जलस्तर 90.81 मीटर तक पहुंच’ गया है।

केन-यमुना का दिखा 'रौद्र' रूप: बारिश से नदियों के 'तेवर' तल्ख, बाढ़ का फिर मंडराया खतरा !पानी ‘लगातार बढ़’ रहा है और ‘नदी के तेवर देखकर तटीय इलाकों में बेचैनी बढ़ने’ लगी है। हालांकि मौजूदा जलस्तर खतरे के निशान से अभी काफी नीचे है, लेकिन लगातार बारिश के बीच नदी के बढ़ते तेवर ने संभावित खतरे की आहट जरूर दे दी है। केन नदी भी लगातार बढ़ रही है। मंगलवार दोपहर 12 बजे के आंकड़ों के मुताबिक केन नदी का जलस्तर 97.21 मीटर दर्ज किया गया। बारिश का दौर जारी रहने के बीच नदी का बढ़ता पानी प्रशासन के लिए भी निगरानी का विषय बन गया है। नदी किनारे के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की नजर अब लगातार जलस्तर पर बनी हुई है।

केन-यमुना का दिखा 'रौद्र' रूप: बारिश से नदियों के 'तेवर' तल्ख, बाढ़ का फिर मंडराया खतरा !यही ‘आंकड़ा फिलहाल चर्चा का केंद्र’ बना हुआ है। नदी तेजी से बढ़ रही है और बारिश ने ‘चिंता और बढ़ा’ दी है। अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले घंटों में जलस्तर में और वृद्धि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि नदी किनारे रहने वाले लोग भी हालात को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। अभी खतरे का निशान दूर है, लेकिन नदियों के बढ़ते तेवर ने बांदा में संभावित बाढ़ की पुरानी चिंता फिर जगा दी है। आने वाले घंटों में बारिश और नदी के जलस्तर की स्थिति बेहद अहम रहने वाली है। नदी अभी ‘सीमा’ में है लेकिन अगर बारिश ने रफ्तार पकड़ी, तो यही बढ़ता पानी कब मुश्किल में बदल जाए इस पर अब ‘सबकी नजर’ है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मालती बासू रहे सावधान: पार्टी के भितरघातियों का घेरा और डेरा डालो शुरू !

City News Uttar Pradesh

बांदा : खेत में अजगर मचा हड़कंप, शोरगुल सुनकर भागा …

भैंस चोर गैंग से मुठभेड़: गोलियों की गूंज से दहला इलाका, तीन बदमाश गिरफ्तार

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें निकाय चुनावों में जीत का पार्टी जनों को दिया अचूक मंत्र

City News Uttar Pradesh

डीएम बांदा दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक सिंह अयोध्या को लेकर फिर चर्चाओं में घिरे

City News Uttar Pradesh

घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को पीटा, आंगन में बेहोश छोड़कर हुए फरार, लूट का आरोप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़