27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बोलेरो, तीन लोगों की मौत और तीन गंभीर घायल
उत्तर प्रदेश

भीषण सड़क हादसा: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बोलेरो, तीन लोगों की मौत और तीन गंभीर घायल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जिले के बबेरू क्षेत्र के अंतर्गत कमासिन थाना क्षेत्र में झांसी- मिर्जापुर हाईवे पर गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राली से तेज रफ्तार बोलेरो टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सवार घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से स्वजन सीधा प्रयागराज ले गए।

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बोलेरो, तीन लोगों की मौत और तीन गंभीर घायल
Bolero collided with tractor trolley on Jhansi-Mirzapur highway, three killed and three seriously injured

चित्रकूट जनपद के राजापुर कस्बा निवासी कल्लू शुक्ला समेत करीब छह लोग बुधवार रात बबेरू शादी में गए थे। रात करीब दो बजे बोलेरो से सभी लोग राजापुर कस्बा लौट रहे थे। हाईवे पर कमासिन थाना क्षेत्र के राजापुर मार्ग नहर के पास सामने से आ रहे ट्रक की रोशनी चालक नीरज के आंखों में लगी तो बोलेरो अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे से भिड़ गई। हादसा होने से 34 वर्षीय बहादुर पुत्र केदार यादव व 21 वर्षीय लाला पुत्र महेश निवासीगण राजापुर की मौके पर ही मौत हो गई।

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बोलेरो, तीन लोगों की मौत और तीन गंभीर घायल
Bolero collided with tractor trolley on Jhansi-Mirzapur highway, three killed and three seriously injured

36 वर्षीय अजीत पुत्र शिव प्रताप गुप्ता,32 वर्षीय कल्लू शुक्ला पुत्र अवधेश शुक्ला, 33 वर्षीय चालक नीरज पुत्र महेश, 34 वर्षीय राम जी गर्ग पुत्र सुरेश गर्ग निवासी राजापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
राहगीरों ने सूचना थाना निरीक्षक सुभाष चौरसिया को दी। पुलिस ने घायलों को क्षतिग्रस्त बोलेरो से निकलवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसमें बोलेरो मालिक व चालक नीरज की रास्ते में मौत हो गई। जबकि तीनों घायलों को उनके स्वजन प्रयागराज ले गए हैं। मृतक चालक बोलेरो चलाने के साथ कस्बे में अपनी खुद की किराने की दुकान करता था।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा मंडल कारागार में स्मार्ट वाच ले जाना हुआ प्रतिबंधित

City News Uttar Pradesh

Banda- सरकार अब कचरे को बनायेगी अमृत, शासनादेश जारी…

City News Uttar Pradesh

“मुस्कान अभियान” के तहत 18 लाख के 72 मोबाइल फोन बरामद,जनता में खुशी की लहर

City News Uttar Pradesh

News : यूपी पंचायत चुनाव : भारतीय जनता पार्टी  जिला स्तर पर फाइनल करेगी ग्राम प्रधान व सदस्य पद के प्रत्याशियों का नाम…

City News Uttar Pradesh

Banda : गजब लापरवाही, चित्रकूट मंडल के 285 विद्यालयों में शुद्ध पेयजल नहीं उपलब्ध …

City News Uttar Pradesh

भाजपा के लगे जयकारे : जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें राशन योजना की मचा दी धूम

ब्रेकिंग न्यूज़