City News Uttar Pradesh
हाय रे हाय गरीबी: मां एवं उसके बच्चों के पालन के लिये शासन एवं प्रशासन बना भिखारी ?
उत्तर प्रदेश

हाय रे हाय गरीबी: मां एवं उसके बच्चों के पालन के लिये शासन एवं प्रशासन बना भिखारी ?

विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “गरीबी का तांडव” है। “मां एवं उसके वंशजों के पालन” के लिये “प्रशासन नें मजबूरी में कटोरा थाम” लिया है। “दे दे दान, दे दे दान” की अपील की जा रही है। गोवंशों के पेट पालन के लिये शासन एवं प्रशासन भीख मांगने को मजबूर है। जी हां, “अर्थव्यस्था को दुरुस्ती” का दावा करने वाली “सरकार को जब गौ माता एवं उसके वंशजों की भूख मिटाने के लिये किसानों से भूसा दान मांगने को विवश” होना पड़े तो क्या समझा जाये ?

हाय रे हाय गरीबी: मां एवं उसके बच्चों के पालन के लिये शासन एवं प्रशासन बना भिखारी ?
Alas, woe is poverty: Has the government and administration become beggars to support the mother and her children?

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने सभी जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों के सम्मानित व्यक्तियों से अपील किया है कि अन्ना पशुओं द्वारा कृषकों की फसल को क्षति से बचाने के दृष्टिकोण से संचालित स्थायी/अस्थायीं गोवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश की उदरपूर्ति हेतु गेहूँ के भूसे की नितान्त आवश्यकता है। डीएम नें सभी से मेरा विनम्र आग्रह किया है कि गोवंश संरक्षण के लिए एकमत होकर गो सेवा के पुनीत कार्य से पुण्य लाभ प्राप्त करें।

हाय रे हाय गरीबी: मां एवं उसके बच्चों के पालन के लिये शासन एवं प्रशासन बना भिखारी ?
Alas, woe is poverty: Has the government and administration become beggars to support the mother and her children?

अपने ग्राम पंचायत के ग्रामवासियों एवं ग्राम प्रधानों से स्वेच्छानुसार निःशुल्क भूसा-दान, महादान अभियान चलाकर संरक्षित गोवंशीय पशुओं की उदरपूर्ति हेतु “दानवीर कर्ण” बनें। साथ ही भूसा-दानदाताओं को जनहित कल्याणकारी कार्यों हेतु प्रेरित कर ग्राम पंचायत के किसी एक सुरक्षित स्थान पर भूसा एकत्रित करायें। गो संरक्षण जैसे पवित्र कार्य में अपना सक्रिय योगदान दें। ऐसे कृषक एवं ग्राम प्रधान जो 100 से 150 कुन्टल से अधिक भूसा दान करेगें, उनकों डीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का बैठकों का दौर गर्म : पार्टी जनों को जीत का दे रहे मंत्र

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘शहर को बना रहे स्मार्ट’: जनता को ‘सुरक्षा और सुगमता’ की दी ‘सौगात’

City News Uttar Pradesh

बोर्ड बैठक में सदस्यों ने जमकर किया हंगामा, आउटसोर्सिंग की धनराशि में गड़बड़ी का लगाया आरोप

राजू की तमन्ना थी की हीरा मुझे मिल जाये : हाथ में चमका हीरा, होगा मालामाल

बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम की शुरू हुई री-चेकिंग: 25 जून तक परिणाम

मंत्री रामकेश ने महाराजा खेत सिंह की वीरता की बताई गाथा: समाज के विकास का किया आह्वान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़