City News Uttar Pradesh
सुहागिनों नें की कामना : "गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे"
उत्तर प्रदेश

सुहागिनों नें की कामना : “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। साजन के लिए सजी-धजी सुहागिनों ने गुरुवार को करवा चौथ पर देर शाम चांद और अपने पति के दीदार किए। अपने हमसफर की लंबी उम्र के लिए कामना की।

सुहागिनों नें की कामना : "गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे"
Suhagin’s wish: “As long as there is water in the Ganges Yamuna, my love remains your life”

गीत गाये “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे” दिनभर निर्जला व्रत रखा। चांद को अर्घ्य देकर शिवचंद्र व कार्तिकेय का पूजन अर्चन कर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का परायण किया।

सुहागिनों नें की कामना : "गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे"
Suhagin’s wish: “As long as there is water in the Ganges Yamuna, my love remains your life”

देर शाम चांद का उदय हुए। सुहागिनें इसका छतों या खुले स्थान पर खड़े होकर बेताबी से इंतजार कर रही थी। छलनी से चांद के दर्शन कर पति की आरती उतारी। जिनके पति बाहर थे उनकी पत्नियों ने वीडियो काल के जरिये पति के दीदार किए और व्रत तोड़ा। वेदाचर्य पंडित श्रवण का कहना है कि महिलाएं इस व्रत को पति की रक्षा के लिए रखती हैं। पांडु कुमार एक बार नीलगिरी पर्वत में फंस गए थे। श्रीकृष्ण ने द्रोपदी को करवाचौथ का व्रत रखने को कहा था। व्रत रखने से उनकी विपत्तियां दूर हो गई थीं।

सुहागिनों नें की कामना : "गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे"
Suhagin’s wish: “As long as there is water in the Ganges Yamuna, my love remains your life”

मुख्यालय बांदा शहर सहित जनपद के बबेरू, अतर्रा, नरैनी, तिंदवारी, बदौसा, मटौंध, महुआ, चिल्ला, पैलानी, जसपुरा, खप्टिहा कलां, करतल, मरका, कमासिन, गिरवां, खत्री पहाड़ आदि क्षेत्रों में भी करवा चौथ परंपरा ढंग से आस्था के साथ मनाया गया। इसके पूर्व दिनभर पर्व की खरीदारी करने वालों से बाजार भरपूर रही।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में बाघ का मिला कंकाल, डीएनए टेस्ट के लिए वन विभाग ने भेजा नमूना

City News Uttar Pradesh

चैत्र नवरात्र को देवी मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ : देर रात तक चली पूजा अर्चना

विधानसभा चुनाव: व्यवस्थाओं का एसपी अभिनंदन ने किया मुआयना

मुख्य विकास अधिकारी की बड़ी कार्यवाही : ब्लाकों में बिना सूचना नदारद मिले 57 कर्मचारियों का रोका वेतन

विधायक प्रकाश नें किया अगाह : सौ दिनों की कार्ययोजना प्रगति की वह करेंगे समीक्षा

शिक्षा का बोझ: निराशा और असफलता ने सोनू को मौत के मुंह में धकेला, दूसरी बार हुआ था फेल

ब्रेकिंग न्यूज़