24.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
मुफ्त बिजली की ओर बढ़ रहा बांदा: घटेगा बिजली बिल, मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश

मुफ्त बिजली की ओर ‘बढ़’ रहा बांदा: घटेगा बिजली बिल, मिलेगी राहत

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिला मुफ्त बिजली की ओऱ छलांग लगा रहा है। ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में “महत्वपूर्ण कदम” उठाये जा रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय मेडिकल कॉलेज में “बहु-विभागीय भव्य प्रदर्शनी” का आयोजन हुआ। इसमें नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) द्वारा ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत विशेष सोलर जागरूकता स्टॉल लगा, जिसने आमजन और अधिकारियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

मुफ्त बिजली की ओर बढ़ रहा बांदा: घटेगा बिजली बिल, मिलेगी राहत

प्रदर्शनी में यूपी नेडा से पंजीकृत सोलर वेंडर कांती इंटरप्राइजेज, इंदिरा नगर ने सक्रिय सहभागिता करते हुए योजना की विस्तृत जानकारी दी। स्टॉल पर लगभग 200 से अधिक आगंतुकों को सौर ऊर्जा के लाभ, सब्सिडी प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और बिजली बिल में संभावित बचत के बारे में समझाया गया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का उद्देश्य घर-घर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कर बिजली उत्पादन को बढ़ावा देना है। प्रति किलोवाट अनुमानित लागत 60,000,1 किलोवाट पर सब्सिडी 45,000, 2 किलोवाट पर सब्सिडी 90,000, 3 से 10 किलोवाट तक 1,08,000 तक की सब्सिडी है।

मुफ्त बिजली की ओर बढ़ रहा बांदा: घटेगा बिजली बिल, मिलेगी राहत

यह सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। सोलर पैनलों की औसत आयु 25 से 27 वर्ष बताई गई है, जिससे लंबे समय तक बिजली उत्पादन संभव है। घर की खपत के बाद बची हुई बिजली ‘ऑन-ग्रिड’ के माध्यम से जमा होती है, जिससे उपभोक्ता को अतिरिक्त लाभ मिलता है और बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आती है। प्रदर्शनी के दौरान जिला जज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने सोलर स्टॉल का निरीक्षण किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फसल बीमा बना दुश्मन: कंपनियों ने चूसा 17 करोड़, लौटाए सिर्फ 7 करोड़ !

चित्रकूट का दीपोत्सव अयोध्या को देगा मात: लगभग तीस लाख जलेंगे दीप

City News Uttar Pradesh

Banda : हैवानियत की पराकाष्ठा, पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या …

मजदूर का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी : हत्या है य़ा आमहत्या

City News Uttar Pradesh

यूपी : नीति आयोग की तर्ज पर राज्य योजना आयोग का पुनर्गठन, सीएम होंगे स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन के अध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

कागजों में सड़कें गड्ढा मुक्त : पीडब्लूडी चैन की नींद सुप्त …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़