
- विनोद मिश्रा
बांदा। बंदरों का तांडव, टूटते घर और गुल होती बिजली ने बरौली आजम के “ग्रामीणों की जिंदगी बेहाल” कर दी है। बबेरू तहसील क्षेत्र का बरौली आजम गांव इन दिनों “दोहरी मुसीबत” से “जूझ” रहा है। एक तरफ “पिछले करीब तीन वर्षों से बंदरों के आतंक ने ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल” कर दी है, तो दूसरी ओर “अघोषित बिजली कटौती” और “जर्जर” विद्युत लाइनें “परेशानी को और बढ़ा” रही हैं।
हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि ग्रामीणों ने अब चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर “तत्काल हस्तक्षेप” की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि “बंदरों के झुंड” घरों की खपरैल छतों पर उत्पात मचाने के साथ आसपास की “फसलों को भी नुकसान” पहुंचा रहे हैं। करीब 80 प्रतिशत खपरैल मकान टूटकर गिर चुके हैं, जबकि “कई मकान जर्जर हालत में खड़े” हैं। कई परिवारों को मजबूरी में “पन्नी और टीन की चादरों” के सहारे रहना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक “बंदरों का आतंक” अब केवल “संपत्ति के नुकसान” तक सीमित नहीं है। बंदरों ने बच्चों, महिलाओं और पुरुषों पर “हमला कर उन्हें घायल” किया है। गांव में “बंदरों के आतंक ने बच्चों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा “दी है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्तों और घरों के आसपास “बंदरों के झुंड” दिखाई देने से “बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर” लगता है। यदि जल्द कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो “गांव से पलायन जैसी स्थिति” पैदा हो सकती है।”
ग्रामीणों ने “बिजली व्यवस्था” को लेकर भी “गंभीर चिंता” जताई है। कहा कि गांव में “पुरानी और खुली बिजली की लाइनें” हैं। बंदरों के “तारों पर कूदने और झूलने” से “बार-बार फाल्ट” होता है। शाम होते ही “अघोषित बिजली कटौती” की समस्या भी लोगों की “परेशानी बढ़ा” रही है। इन समस्याओं के निराकरण के लिये ग्रामीणों ने अधिकारियों को “पत्र” भेजकर “तत्काल कार्रवाई की मांग” की है। अन्यथा की स्थिति में “आंदोलन को आगाह” किया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
