डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूरे देश में बुधवार को शोक की लहर दौड़ गई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निजी विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश में निधन हो गया है। इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर डिप्टी सीएम के साथ तस्वीरें साझा कर उनकी तारीफ की है। पीएम ने कहा कि पवार में गरीबों को सशक्त बनाने का अलग जुनून था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और हिम्मत मिले, इसके लिए प्रार्थना करता हूं। पीएम मोदी ने डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि अजीत पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था।

महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति। आपको बता दें कि, बुधवार की सुबह करीब 8:45 पर अजित पवार का निजी विमान लैंडिंग के दौरान महाराष्ट्र के बारामती में क्रैश हो गया। दुर्घटना में अजीत पवार समेत पांच लोगो ने अपनी जान गंवा दी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
