
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में दुष्कर्म के मामले में भाजपा एवं सपा में आरोपों एवं प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। तिंदवारी क्षेत्र में चिल्ला थाना के चकला गांव की तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई झकझोर देने वाली दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर ‘सपा और भाजपा आमने सामने’ आ गये हैं। घटना राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गई है। “भाजपा और सपा द्वारा सोशल मीडिया पर तेज बयानों की आग” जल रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद पर सीधा आरोप लगाया है कि “सरकार, मंत्री और प्रशासन की छवि को धूमिल करने के लिए जानबूझकर झूठ फैलाया जा रहा है।” कल्लू सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि सपा नेता झूठे दावे करके बच्ची की मौत की मिथ्या खबर फैला रहे हैं, जबकि बच्ची की हालत गंभीर जरूर थी, लेकिन अब स्थिर है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने बताया कि “विशंभर निषाद एक अपराधी को बचाने के लिए सरकार को बदनाम कर रहे हैं ! समाजवादी पार्टी के कुछ पदाधिकारी आरोपी के पक्ष में खड़े हैं,जबकि भाजपा पीड़िता के साथ खड़ी है।” भाजपा का दावा है कि इस घटना को लेकर सपा नेता सरकार विरोधी भावनाएं भड़काने की कोशिश कर रहे हैं और “सहानुभूति की राजनीति” के तहत सोशल मीडिया को एक औज़ार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

कल्लू सिंह ने कहा कि “प्रदेश सरकार और मंत्री रामकेश निषाद स्वयं पीड़िता के परिवार के संपर्क में हैं। हम दोषी को कठोरतम सजा दिलवाएंगे।” भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि सपा एक आरोपी पदाधिकारी को पार्टी शेल्टर देने का प्रयास कर रही है। दावा किया गया है कि पूरा प्रशासन तंत्र निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है। सवाल अब यह उठ रहा है कि क्या सपा नेता का सोशल मीडिया पर बयान संवेदना जताने का प्रयास था या फिर एक राजनीतिक चाल ? भाजपा ने इसे “पीड़िता के दर्द का अपमान” कहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
