- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम आनंद सिंह नें लोगों को आगाह किया है की कोरोना का खतरा टला नहीं है। वैक्सीनेशन कराये और जीवन को सुरक्षित करें। डीएम नें यह सलाह अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा 18 से 44 वर्ष आयु के एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यापारियों के लिये कोविड वैक्सीनेशन हेतु शिविर सत्र का उदघाटन के बाद दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा वैक्सीनेशन करने वाले स्वस्थ्य कर्मचारियों से वैक्सीनेशन की जानकारी की गयी। उनके द्वारा बताया गया कि 200 लोगों का वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष 18 प्लस के 65 एवं 45 प्लस वर्ष के 21 लोगों द्वारा वैक्सीन लगवायी गई है। सार्थक सेठ व नैनशी सेठ को जिलाधिकारी के समक्ष वैक्सीन लगाई गई।

डीएम नें इस अवसर पर कहा की ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराने हेतु आस-पास के लोगों को जागरूक करें। मास्क पहने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।

जिलाधिकारी नें वैक्सीनेशन कराने आये हुये व्यक्तियों से कहा कि कोविड के प्रभाव से बचने का एक मात्र उपाय टीकाकरण हैं, इसलिये अपने आस पास के लेागों को टीकाकरण कराये जाने एवं कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक करें। चेताया की कोविड के संक्रमण का खतरा टला नहीं है, संक्रमण से बचाव हेतु एक मात्र उपाय टीकाकरण है। इसलिये आप सभी लोग स्वयं वैक्सीन लगवाने के बाद अपने आप पास के लोगों को टीकाकरण हेतु जागरूक करें। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी एनडीशर्मा, व्यापार मण्डल के सदस्य राजकुमार राज, मनोज जैन, अमित सेठ उर्फ भोलू, रामेन्द्र शर्मा, अजय निषाद सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
