
- शरद मिश्रा
बांदा। धान की रोपाई के समय जिले के किसानों पर ‘लो वोल्टेज’ का कहर टूट पड़ा है। समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल ने शुक्रवार को ‘बिजली विभाग’ के खिलाफ ‘मोर्चा खोल’ दिया।
अरुण पटेल ने विद्युत अधीक्षण अभियंता बांदा को ज्ञापन देकर कहा कि बबेरू, बिसंडा, मुरवल, मर्का, जामू, मुसिवां, वीरा, कमासिन, ओरन, सिमौनी, समगरा और पखरौली उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में महीनों से वोल्टेज 140-150 पर अटका है। किसानों की शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
जिला पंचायत सदस्य अरुण पटेल ने बबेरू और मुरवल पावर हाउस के एसडीओ से भी ‘सीधी बात’ की। उन्होंने कहा इस समय “एक-एक घंटे की बिजली कीमती” है। कम वोल्टेज से ट्यूबवेल ट्रिप कर रहे हैं। अगर 15 दिन में रोपाई नहीं हुई तो किसान बर्बाद हो जाएगा। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
अरुण पटेल ने विभाग से मांग की कि सभी उपकेंद्रों की तत्काल जांच कर ट्रांसफार्मर का लोड बैलेंस और तारों की मरम्मत कराई जाए। साथ ही रोपाई सीजन तक 24 घंटे पर्याप्त वोल्टेज दी जाए। अरुण पटेल ने कड़ी चेतावनी दी की अगर 7 दिन में सुधार नहीं हुआ तो किसानों और जनप्रतिनिधियों के साथ बिजली विभाग कार्यालय का घेराव करूंगा। आंदोलन से होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
