City News Uttar Pradesh
ईद की 'नमाज' में गूंजा 'अमन' का पैगाम: विश्व शांति की मांगी 'दुआ'
उत्तर प्रदेश

ईद की ‘नमाज’ में गूंजा ‘अमन’ का पैगाम: विश्व शांति की ‘दुआ’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। ईद-उल-फितर का पर्व इस बार भी “भाईचारे, सौहार्द” और “गंगा-जमुनी तहजीब” की मिसाल बनकर सामने आया। रमजान के पवित्र महीने के बाद शनिवार सुबह “ईद की नमाज” अदा करने के लिए शहर की “मस्जिदों और ईदगाहों” में हजारों की “भीड़” उमड़ पड़ी। नमाज के दौरान जहां “एक ओर मुल्क की तरक्की और खुशहाली” की दुआ की गई, वहीं “विश्व में शांति स्थापित” होने की “दुआ” भी की गई।

ईद की 'नमाज' में गूंजा 'अमन' का पैगाम: विश्व शांति की मांगी 'दुआ'

बाबूलाल चौराहे स्थित ईदगाह से लेकर शहर की प्रमुख मस्जिदों रब्बानिया मस्जिद, जामा मस्जिद आदि में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ जुटने लगी थी। ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में सबसे अधिक नमाजी पहुंचे,जहां निर्धारित समय सुबह 8:30 बजे नमाज अदा की गई। सफेद कपड़ों में सजे नमाजियों की कतारें और एक साथ उठते हाथों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

ईद की 'नमाज' में गूंजा 'अमन' का पैगाम: विश्व शांति की मांगी 'दुआ'

नमाज के दौरान देश की सुरक्षा, तरक्की और समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। साथ ही वैश्विक स्तर पर चल रहे तनाव और संघर्षों के समाप्त होने की ‘दुआ’ भी की गई। नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहा और खुशियां साझा कीं। “सपा औऱ कांग्रेस” नें भी “ईद की मुबारक वाद” के लिये बाबूलाल चौराहे पर टेंट लगाये थे।

ईद की 'नमाज' में गूंजा 'अमन' का पैगाम: विश्व शांति की मांगी 'दुआ'

नमाजियों के लौटने पर सबको गले लगाकर मुबारक वाद दी। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था। ड्रोन कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत रही। नमाज के दौरान जिलाधिकारी जे. रीभा, डीआईजी राजेश एस, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

ईद की 'नमाज' में गूंजा 'अमन' का पैगाम: विश्व शांति की मांगी 'दुआ'

ईद के मौके पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नए कपड़े पहनकर बच्चे एक-दूसरे के घर पहुंचे और बधाइयां दीं। ईद के त्योहार की मिठास घर-घर में बने पारंपरिक व्यंजनों से और बढ़ गई। लजीज पकवानों का लोगों ने जमकर आनंद लिया। मेहमाननवाजी और आपसी मेलजोल ने इस त्योहार को और खास बना दिया।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट : पत्नी के शक ने छीन लिया उसका सुहाग, कलह से परेशान युवक ने मौत को लगाया गले …

जीएसटी राहत की निकल गई हवा: महंगाई जस की तस, दुकानों पर पुराने रेट जारी, जनता में गुस्सा

City News Uttar Pradesh

हत्या या आत्महत्या: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पुलिस हर एंगल पर कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र एवं जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बूथ सम्मेलन में जीत हेतु दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को 20-20 साल की कारावास: नाबालिक को बनाया था हवस का शिकार

City News Uttar Pradesh

हत्या का खुलासा : अय्याशी में बाधा बनने पर हुई थी अधेड़ की हत्या …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़