32.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र एवं जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बूथ सम्मेलन में जीत हेतु दिया संदेश
उत्तर प्रदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र एवं जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बूथ सम्मेलन में जीत हेतु दिया संदेश

  • ( ब्यूरो कार्यालय )

मैनपुरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरीएवं जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें जसवंत नगर में पार्टी के बूथ सम्मेलन में सपा पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा के लोग कहते थे कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उपचुनाव में प्रचार करने नहीं जाते हैं,लेकिन आज घर-घर जाकर प्रचार भी कर रहे है। चाचा की मान-मनौव्वल भी कर रहे हैं। पहले चर्चा होती थी कि ये सपा का गढ़ वो बसपा का गढ़ है, लेकिन अब सबका गढ़ खत्म हो गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र एवं जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बूथ सम्मेलन में जीत हेतु दिया संदेश
BJP State President Bhupendra and Jal Shakti Minister Ramkesh gave message for victory in booth conference

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा की गुंडागर्दी, अपराधीकरण, भ्रष्टाचार,जातिवाद और परिवारवाद की पॉलिसी के कारण सैफई परिवार को प्रधानी के भी लाले पड़ जाएंगे। सपा को यदि लगता है कि उनका कोई गढ़ है तो यह उनका भ्रम है। अब किसी का कोई गढ़ नहीं।हर जगह से भाजपा को जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र एवं जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बूथ सम्मेलन में जीत हेतु दिया संदेश
BJP State President Bhupendra and Jal Shakti Minister Ramkesh gave message for victory in booth conference

बूथ सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं से प्रदेश ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया मे सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी है. हम सबको साथ लेकर सबके विकास के संकल्प के साथ सबका विश्वास अर्जित कर आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता केंद्रित पार्टी है और पार्टी के कार्यकर्ता 365 दिन जनता के बीच मे रहकर काम करते हैं।इसलिए हमारे लिए कोई भी चुनाव बड़ा नहीं होता है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र एवं जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बूथ सम्मेलन में जीत हेतु दिया संदेश
BJP State President Bhupendra and Jal Shakti Minister Ramkesh gave message for victory in booth conference

इस अवसर पर जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा कि अखिलेश सरकार में मैनपुरी व इटावा का क्षेत्र गुंडागर्दी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश में गुंडे, अपराधियों तथा माफियाओं पर कानून का शिकंजा कसा गया और प्रदेश के माफिया व अपराधी गले मे तख्ती लगाकर घूमते हुए सरेंडर करने लगे। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर पिछली सरकार के लूट, कब्जे, गुंडई, डकैती, बसूली और अपराधियों को संरक्षण देने वाली सपा सरकार के काले कारनामे जनता को स्मरण कराना ह।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र एवं जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बूथ सम्मेलन में जीत हेतु दिया संदेश
BJP State President Bhupendra and Jal Shakti Minister Ramkesh gave message for victory in booth conference

क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह नें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार व सीएम योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को भी जनता तक पहुंचाने का काम करना है। चुनाव में वोटों की गिनती वाले दिन इस क्षेत्र का इतिहास बदल जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील बन गए भ्रष्टाचार का “कलंक” ? संघ के बड़े भाई ने दे दी “शह” ?

City News Uttar Pradesh

आईजी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए

City News Uttar Pradesh

महान रचना कर्मी जनकवि बाबू केदारनाथ अग्रवाल : “हम तुम्हें यूं भुला न पायेगे”

बांदा में ‘हरित घोटाले’ का सूखा: 64 लाख पौधे रोपे, 32 लाख कागज पर ‘शहीद’

City News Uttar Pradesh Desk

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें निकाय चुनाव में सीएम योगी के निर्णय को सराहा

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम नाराज: मत्स्य संपदा योजना का है क्यों है बुरा हाल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़