
- शरद मिश्रा
बांदा। विकास की “बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं” का सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनवारा के मजरा टिकरी में रविवार को “लोकार्पण” किया गया। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने नवनिर्मित दो आरसीसी सड़कों, हाई मास्क लाइट तथा माता फूलमती मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल दिखा।

विधायक प्रकाश ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला है। गांव में हाई मास्क लाइट की स्थापना से रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होगी। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भी सुविधा मिलेगी।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि माता फूलमती मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण से धार्मिक स्थल का वातावरण और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक हो गया है। धार्मिक स्थलों का विकास केवल आस्था से नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान से भी जुड़ा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक द्विवेदी ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
