City News Uttar Pradesh
एकतरफा इश्क बना खूनी: भाई ने किया था बहन का मर्डर, 24 घंटे में खुलासा
उत्तर प्रदेश

एकतरफा इश्क बना खूनी: भाई ने किया था बहन का मर्डर, 24 घंटे में खुलासा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। रिश्तों को ‘कलंकित’ करने वाली ‘सनसनीखेज वारदात’ सामने आई है। ‘प्यार में पागलपन की इंतिहा कहें या रिश्तों की शर्मनाक हत्या’। जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात ने सभी को स्तब्ध कर दिया। 25 वर्षीय युवती प्रियंका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज खुलासा यह हुआ कि कातिल कोई और नहीं, उसका मौसेरा भाई हरीशंकर निकला, जो खुद को प्रेमी बताता था।

एकतरफा इश्क बना खूनी: भाई ने किया था बहन का मर्डर, 24 घंटे में खुलासा

घटना 9 मई की भोर में हुई। गांव लौली टीकमऊ में प्रियंका अपने घर में सो रही थी। तभी हरीशंकर रात के अंधेरे में पहुंचा और प्रियंका को बाहर बुलाकर शादी की बात छेड़ी। जब प्रियंका ने मना किया तो कुल्हाड़ी से गले पर तीन वार किए। लहूलुहान प्रियंका को मृत समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

एकतरफा इश्क बना खूनी: भाई ने किया था बहन का मर्डर, 24 घंटे में खुलासा

सुबह जब परिजनों ने खून से सनी बेटी को देखा, तो होश उड़ गए। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां मृत घोषित किया गया। थाना बिसंडा पुलिस ने 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर गठित टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल डाटा और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर आरोपी हरीशंकर को गिरफ्तार किया। आलाकत्ल (कुल्हाड़ी) और मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।

एकतरफा इश्क बना खूनी: भाई ने किया था बहन का मर्डर, 24 घंटे में खुलासा

क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि पूछताछ में हरीशंकर ने कबूल किया कि वह पिछले कुछ महीनों से प्रियंका से बातचीत कर रहा था और उससे शादी करना चाहता था। रिश्ते में मौसेरा भाई होने के कारण प्रियंका ने इंकार कर दिया था। यही इंकार, कातिल को नागवार गुज़रा और उसने अपनी बहन जैसे रिश्ते को मौत से कुचल डाला।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आबकारी विभाग टीम ने मारा छापा : नकली शराब बरामद, दो दुकानें हुई सील …

City News Uttar Pradesh

पीस कमेटी की बैठक : डीएम के निर्देश सब रहे “वेरी पीसफुल” …

बांदा : रूपये की लेनदेन के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध की मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

Banda : रोडवेज यूनियन सरकार से नाराज, मागों को लेकर ललकार…

उप मुख्यमंत्री केशव का बांदा में ऐतिहासिक स्वागत : गणेश महोत्सव में किया शिरकत

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़