City News Uttar Pradesh
पाकिस्तान के गर्म तेवरों नें बुंदेलखंड में बर्बादी का किया शुरू तांडव !
उत्तर प्रदेश

पाकिस्तान के गर्म तेवरों नें बुंदेलखंड में बर्बादी का किया शुरू तांडव !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पाकिस्तान बुंदेलखंड के लिये खतरनाक साबित हो रहा है। वहां की गर्म पारे की लहरों नें बांदा सहित बुंदेलखंड को अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम का तापमान बढ़ जानें से कृषि उपज घट जायेगे। वह कैसे समझिए। पाकिस्तान से आ रहीं उत्तर -पश्चिमी गर्म हवाओं से समय से पहले फसलों को तपा रहीं हैं। बागवानी और खेती पर खतरा साबित हो रही हैं।आम के पेड़ों में आई बौर 35 डिग्री पारे में झुलस रही है।

पाकिस्तान के गर्म तेवरों नें बुंदेलखंड में बर्बादी का किया शुरू तांडव !

इससे 50 फीसदी तक उत्पादन घट सकता है। उधर, गेहूं और चना की फसलों को भी यह गर्मी समय से पहले अपरिपक्व हालत में ही पका रही है। इन फसलों की पैदावार भी 20 से 25 फीसदी कम होने की आशंका है। पिछले कई वर्षों के बाद अबकी मार्च के के अंतिम पखवारे में ही बुंदेलखंड 35 से 40 डिग्री पारे से झुलस उठा है। तपिश और लू की जो हालत मई और जून में होती थी वह अभी है। मौसम जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान से आ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने समय से पहले ही करीब 10 डिग्री पारा बढ़ा दिया है।

पाकिस्तान के गर्म तेवरों नें बुंदेलखंड में बर्बादी का किया शुरू तांडव !

बुंदेलखंड के मशहूर बड़ोखर के प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह नें बताया कि 40 डिग्री पारा हो जाने से आम की बौर झुलस रही है। उनके बाग में यही स्थिति है। इससे आम की पैदावार 50 फीसदी तक घट सकती है। उधर, देर से बोए गए गेहूं, चना को नुकसान पहुंच रहा है। यह समय से पहले ही पक जा रहे हैं। ऐसे में इनका दाना पतला होगा और बीज के लायक नहीं रहेगा। किसानों के मुताबिक मौजूदा समय में अधिकतम पारा 30 डिग्री से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : गजब की बात : बांदा में बह रही दूध की धार ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास’ का ‘शंखनाद’ :1.28 करोड़ की ‘सड़क परियोजना’ का शिलान्यास

स्वामी मौर्या औऱ चेला बृजेश अज्ञानता के शिकार : नहीं समझ पा रहे चौपाई का भावार्थ !

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ‘सांसद की पार्टी उपेक्षा’ से बनें ‘मसीहा’: ऐतिहासिक जीत के ‘कयास’ !

City News Uttar Pradesh Desk

पेंशन का टेंशन : बैंक खाते के आधार से न जुड़ने पर अटकी बुजुर्गों की पेंशन

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव 2024 फतह के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति: चुनावी केंद्र में होगा राम मंदिर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़