28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे "निर्माण गुणवत्ता में फिसड्डी साबित": मेंटीनेंस कार्य शुरू
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे “निर्माण गुणवत्ता में फिसड्डी साबित”: मेंटीनेंस कार्य शुरू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड “एक्सप्रेस-वे निर्माण की गुणवत्ता में फिसड्डी है। यह अन्य एक्स प्रेस वे की तुलना में चौथे पायदान” पर है। यह जानकारी अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त और यूपीडा के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने हमसे दूरभाष पर वार्ता में दी !

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे "निर्माण गुणवत्ता में फिसड्डी साबित": मेंटीनेंस कार्य शुरू
Bundelkhand Expressway “proved to be lagging in construction quality”: Maintenance work started

कहा कि अमेरिका और उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेस वे में काफी हद तक समानता है लेकिन शहरी सड़कों की गुणवत्ता में जमीन-आसमान का अंतर है। उन्होंने बताया की “बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के मेंटीनेंस में ठेकेदारों द्वारा बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लिया गया है। एक अक्टूबर से इसे दुरुस्त करने के लिए अभियान शुरु” है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे "निर्माण गुणवत्ता में फिसड्डी साबित": मेंटीनेंस कार्य शुरू
Bundelkhand Expressway “proved to be lagging in construction quality”: Maintenance work started

प्रत्येक ठेकेदार को 50-50 किलोमीटर के मेंटीनेंस की जिम्मेदारी दी गई है। दिसंबर तक बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पूरी तरह फिट हो जाएगा। “उन्होंने बताया कि सबसे अच्छा एक्सप्रेस वे लखनऊ-आगरा, दूसरे नंबर पर आगरा-दिल्ली, तीसरे नंबर पर पूर्वांचल और चौथे नंबर पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे” है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे "निर्माण गुणवत्ता में फिसड्डी साबित": मेंटीनेंस कार्य शुरू
Bundelkhand Expressway “proved to be lagging in construction quality”: Maintenance work started

एक अक्टूबर से दिसंबर तक बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की ‘राइडिंग क्वालिटी’ को लखनऊ-आगरा के बराबर कर दिया जाएगा। पूरे एक्सप्रेव की सरफेसिंग की जा रही है। यूपीडा के सीईओ ने बेवाकी से साफ बताया कि “एक्सप्रेस वे मेंटीनेंस के लिए करीब 4-5 करोड़ रुपये हर महीने खर्च किया जा रहा है,लेकिन मेंटीनेंस स्तरीय नहीं” है। बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ सोलर पावर पार्क बनाने की तैयारी है। इसके लिए 300 किलोमीटर लंबी जमीन 35 साल की लीज पर दी जाएगी। डेवलपर निवेश करेंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील पार्टी विरोधी घेरे में ? लोकसभा चुनाव में किया था भीतरघात ?

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश की केन नदी के प्रति प्रशंसनीय मेहरबानियां : हुई सराहना

Banda : बालू खदान में फायरिंग, गोलीबारी से दहशत व्याप्त, मुकदमा दर्ज …

Banda : छह सैकड़ा से ज्यादा कर्मियों ने लगवाया टीका, दूसरी डोज से शरीर में बढ़ेगी एंटीबाडी …

City News Uttar Pradesh

क्रूरता की हद : सब्जी में स्वाद न मिलने पर पत्नी को जिंदा ही कर दिया स्वाहा, हो गया फरार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों व होटलों में की छापेमारी, संदिग्ध पाए जाने पर लिए चार नमूने

ब्रेकिंग न्यूज़