City News Uttar Pradesh
चर्चित कारतूस कांड: दोषी पाए गए 24 पुलिसकर्मियों को दस-दस साल की कैद, 13 साल बाद आया फैसला
उत्तर प्रदेश

चर्चित कारतूस कांड: दोषी पाए गए 24 पुलिसकर्मियों को दस-दस साल की कैद, 13 साल बाद फैसला आते ही मुरझा गए चेहरे

  • ब्यूरो रिपोर्ट

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर के चर्चित कारतूस कांड की 13 साल की सुनवाई और नौ गवाहों की गवाही के बाद आखिरकार 24 पुलिसकर्मीयो दोषियों को दस-दस साल की कैद और 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रताप सिंह मौर्य ने बताया कि सभी आरोपियों पर सजा समान रूप से चलेगी।

चर्चित कारतूस कांड: दोषी पाए गए 24 पुलिसकर्मियों को दस-दस साल की कैद, 13 साल बाद आया फैसला
Famous cartridge case: 24 policemen found guilty were sentenced to ten years imprisonment, decision came after 13 years

सीआरपीएफ हवलदार विनोद कुमार और वीनेश कुमार को आर्म्स एक्ट में सात सात-साल की सजा और दस-दस हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इससे पहले कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों को दोषी करार दे दिया था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। शुक्रवार दोपहर बाद सभी को जेल से कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट में सुनवाई के बाद उन्हें सजा सुनाई गई। उन पर सरकारी धन को नुकसान पहुंचाने, चोरी की संपत्ति को कब्जे में रखने, आपराधिक षड्यंत्र रचने के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत केस चला।

चर्चित कारतूस कांड: दोषी पाए गए 24 पुलिसकर्मियों को दस-दस साल की कैद, 13 साल बाद आया फैसला
Famous cartridge case: 24 policemen found guilty were sentenced to ten years imprisonment, decision came after 13 years

– एसटीएफ ने किया था घोटाले का पर्दाफाश

कारतूस घोटाले का पर्दाफाश करने में एसटीएफ की लखनऊ टीम को सफलता मिली थी। इसके बाद 29 अप्रैल 2010 को एसटीएफ की कार्रवाई में आरोपी पकड़े गए। पूछताछ हुई तो जांच में घोटाले की कड़ियां जुड़ती गईं। कारतूस घोटाले में चार आम नागरिक भी शामिल पाए गए। आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद 13 साल यह पुराना मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषि विभाग की ‘कागजी खेती’: मोटे अनाज की ‘हवा-हवाई’ पैदावार, ज़मीन पर ‘गायब’ है सच्चाई

City News Uttar Pradesh Desk

वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !

City News Uttar Pradesh

अमन हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, सीबीआइ जांच की उठाई मांग

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य सिस्टम आईसीयू में: डायरिया-बुखार से त्राहिमाम, अस्पताल बेहाल, मरीज बेहिसाब

City News Uttar Pradesh

बांदा में नमामि गंगे ‘सूखी’: पानी को ‘तरसते’ ग्रामीण, सिस्टम की ‘खुली’ पोल !

City News Uttar Pradesh

अब तुझे ठोकना है, बच सके तो बच ले : मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी

ब्रेकिंग न्यूज़