City News Uttar Pradesh
तीन हजार कार्यकर्ताओं की फौज एवं रणनीति ने दिलाई भाजपा को जीत
उत्तर प्रदेशराजनीति

तीन हजार कार्यकर्ताओं की फौज एवं रणनीति ने दिलाई भाजपा को जीत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मतदाताओं की जिम्मेदारी देकर तीन हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की फौज उतारने और चुनाव से ठीक पहले झांसी में शिक्षक गुटों के अहम पदाधिकारियों को पार्टी में शामिल कराने की भाजपा की रणनीति शिक्षक एमएलसी के चुनाव में कामयाब हो गई। पार्टी के प्रत्याशी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने तीन बार के शिक्षक एमएलसी सुरेश त्रिपाठी का किला भेद दिया।

तीन हजार कार्यकर्ताओं की फौज एवं रणनीति ने दिलाई भाजपा को जीत
Army and strategy of 3000 workers gave victory to BJP

भाजपा के लिए चुनौती बने इस चुनाव को फतह करने में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। पार्टी ने बांदा समेत सभी 10 जिलों को लेकर तीन हजार से अधिक ऐसे कार्यकर्ताओं का चयन किया, जिन्हें 10-10 वोटरों का जिम्मा दिया गया। कार्यकर्ताओं को लगातार इन वोटरों के संपर्क में रहकर हर हाल में मतदान केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। मतदान के दौरान ये कार्यकर्ता बस्ते पर बैठकर मतदाता सूची देखते रहे कि कौन वोट देने आया है और कौन नहीं। जो नहीं पहुंचा, उसे पार्टी की तरफ से गाड़ी भेजकर वोट देने के लिए बुलवाया गया।

तीन हजार कार्यकर्ताओं की फौज एवं रणनीति ने दिलाई भाजपा को जीत
Army and strategy of 3000 workers gave victory to BJP

पूर्व जिलाध्यक्षों को मतदान केंद्र का प्रभारी बनाया गया। वह केंद्र पर तैनात सभी कार्यकर्ताओं का निर्देशन करते रहे। साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों को भी स्कूल, कॉलेज समेत 20-20 शिक्षण संस्थानों में जाकर जनसंपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई। पार्टी का फोकस अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों, आईटीआई, मेडिकल कॉलेज एवं वित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों पर रहा।

तीन हजार कार्यकर्ताओं की फौज एवं रणनीति ने दिलाई भाजपा को जीत
Army and strategy of 3000 workers gave victory to BJP

इसके अलावा मतदान से ठीक पहले बांदा में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल का यहां शिक्षक सम्मेलन सारगर्भित रहा। इसमें भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में व पार्टी ने कार्यकर्ताओं, पूर्व जिलाध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी दी गई थी।

तीन हजार कार्यकर्ताओं की फौज एवं रणनीति ने दिलाई भाजपा को जीत
Army and strategy of 3000 workers gave victory to BJP

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल एवं चित्र कूट जिले के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा कहते हैं कि पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और शिक्षक वर्ग के लिए किए गए कामों की वजह भी जीत के मार्ग में पथ प्रदर्शक बनी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अमित का ‘अफसरशाही’ पर चला ‘हंटर’: ‘गुस्सा’ से ‘लापरवाह अफसरों’ के छूटे पसीने !

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी में कोरोना : बीते 24 घंटे में 28076 नए मामले आए सामने,  संक्रमण से 372 और लोगों की मौत …

City News Uttar Pradesh

दुआओं में ‘डूबी’ कांग्रेस: सोनिया गांधी के लिए हवन, आंख में चिंता हर दिल में प्रार्थना

गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत : पांच ससुरालीजन पर मुकदमा दर्ज, दहेज का भी लगाया आरोप

City News Uttar Pradesh

यूपी: नाबालिग को थमाया वाहन तो 3 साल की होगी जेल, लगेगा 25 हजार का जुर्माना

उपभोक्ता आयोग नें गैस एजेंसी से दिलाई वादी को सम्मान राशि …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़