- विनोद मिश्रा
बांदा। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर में रेलवे प्रशासन द्वारा 15 दिन के अंदर हटाये जाने का नोटिस चस्पा किये जाने के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल में उबाल आ गया। धरना प्रदर्शन किया गया। संबंधित ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन द्वारा स्टेशन प्रबंधक को दिया। नोटिस वापस लेने की मांग की गई। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी।

मंदिर के सामने धरना कार्यक्रम में विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्र मोहन बेदी ने कहा कि यह मंदिर काफी समय से यहां स्थित है। यहां स्थापित हनुमान जी, तथा शिवलिंग का भक्तो द्वारा नित्य पूजन अर्चन किया जाता है, रेलवे द्वारा मंदिर हटाने की नोटिस चस्पा करना हमारे आस्था और विश्वास को प्रताड़ित करता है।

इसलिए विहिप एवं बजरंग दल की मांग है कि इस भव्य मंदिर को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचना चाहिए, अन्यथा हम उग्र प्रदर्शन हेतु मजबूर होगें। विहिप नगर अध्यक्ष सनी धुरिया ने कहा कि रेलवे द्वारा प्राचीन मन्दिरो में हटाने का नोटिस चस्पा करना निंदनीय है। हम पुरजोर विरोध करते है।

इस दौरान प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री विवेक खरे, जिला उपाध्यक्ष पुलक मिश्रा, जिला सह मंत्री रामप्रताप सोनी, जिला समरसता प्रमुख विश्राम कुमार धुरिया, जिला गौरक्षा प्रमुख अनिल बजरंगी, विभाग संयोजक चंद्रप्रकाश, जिला सहसंयोजक देवराज राजपूत, जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख हरीश वर्मा, जिला धर्मप्रसार प्रमुख विमल निगम,नगर मंत्री मनीष मंगल, नगर उपाध्यक्ष सुमित सोनी, अरविन्द गुप्ता, जिला मिलन केन्द्र प्रमुख नवल जी, सह मिलन केंद्र प्रमुख प्रियांशु शिवहरे, नगर संयोजक अक्षत रूपलिहा, राहुल शिवहरे, कृष्णा रावत, रामदास, सचिन सोनकर, किशन सोनकर सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
