- ब्यूरो रिपोर्ट
संभल। जिले के विधानसभा असमोली क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह की मृत्यु के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने उनके पैतृक गांव फरीदपुर खुशहाल पहुंचे अखिलेश यादव ने सबसे पहले पूर्व मंत्री के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद असमोली विधायक समेत उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। अपने करीब एक घंटे के कार्यक्रम के दौरान प्रेस वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह ने धरातल पर राजनीति को तैयार किया और न केवल समाजवादी पार्टी बल्कि कांग्रेस में रहकर भी उन्होंने क्षेत्रीय राजनीतिक को पहचान दिलाई।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से वोट नहीं मांग रही है बल्कि अधिकारियों के जरिए चुनाव कराती है। यह चुनाव लड़ने का एक नया तरीका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व के चुनावों में यह देखा गया है कि लोगों को वोट नहीं डालने दिया जाता है या फिर उन पर दबाव बनाया जाता है और पुलिस वोटरों पर दबाव बनाती है, लाठी चलाई जाती है, रास्ते रोके गए और वोट नहीं डालने दिया गया। यही भाजपा के चुनाव लड़ने की नई रणनीति है। जिससे लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। लोकतंत्र को बचाने वाले लोग इनके विरुद्ध वोट डालें तभी डा. भीमराव अंबेडकर का संविधान बच सकेगा।

– जो दंगा कराते हैं वही सत्ता में बैठे
समाजवादी पार्टी को का दंगाई कहने पर अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला और कहा कि जो दंगा कराते हैं वह इस समय सत्ता में है। इसलिए दंगा नहीं हो रहे हैं। इसका ट्रैक रिकार्ड उठा कर देख लिया जाए। नफरत फैलाने का काम करते हैं। नफरत फैलाने वाले बयान भी करते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा मुद्दों को बहस से अलग कर भटकाना चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को दबाना चाहती है। महाराष्ट्र के मुंबई में सबसे बड़ा इलाका धारावी बेच दिया गया। जोकि कुछ हजार करोड़ रुपये में।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
