31.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में यमुना की बाढ़ नें लगाई छलांग : कानपुर-बांदा राजमार्ग बंद ,केन खतरे से नीचे
उत्तर प्रदेश

बांदा में यमुना की बाढ़ नें लगाई छलांग : कानपुर-बांदा राजमार्ग बंद, केन खतरे से नीचे

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में चिल्ला घाट पर यमुना नदी लाल निशान से ऊपर छलांग लगा कर मचल रही हैं इसके चलते कानपुर बांदा राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बदं हो गया है। चिल्ला पुल पर यमुना नदी खतरे के निशान 100 मीटर से करीब दो मीटर ऊपर उछल रही है। यमुना में बाढ़ की वजह माताटीला बांध से हर रोज डिस्चार्ज लाखों क्यूसिक मीटर पानी बताया जा रहा है।

बांदा में यमुना की बाढ़ नें लगाई छलांग : कानपुर-बांदा राजमार्ग बंद ,केन खतरे से नीचे
Yamuna floods jump in Banda: Kanpur-Banda highway closed, Kane below danger

इससे कानपुर-बांदा हाइवे पर पुल के ऊपर से पानी गुजरने लगा है। कानपुर मार्ग बंद होने से वाहनों को दूसरी तरफ से गुजारा जा रहा है। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बांध उफना रहे हैं। यहां से लाखों क्यूसिक मीटर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। यमुना नदी चिल्ला में लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को सुबह यह दो मीटर ऊपर पहुंच गया। यहां खतरे का निशान 100 मीटर पर है। लगातार पानी बढ़ने से यमुना के उस पार फतेहपुर के ललौली में पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। इससे बांदा-कानपुर हाईवे बंद हो गया है।

बांदा में यमुना की बाढ़ नें लगाई छलांग : कानपुर-बांदा राजमार्ग बंद ,केन खतरे से नीचे
Yamuna floods jump in Banda: Kanpur-Banda highway closed, Kane below danger

पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों को हमीरपुर के रास्ते से गुजारा जा रहा है। चिल्ला क्षेत्र के करीब दस गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। यहां पुलिस प्रशासन नें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। सबसे ज्यादा दिक्कत पशुओं को है। डीएम अनुराग के सख्त निर्देश के बाद गुरुवार को पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांवों में पहुंचे। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक यमुना का जल स्तर प्रति घंटे चार सेंटीमीटर के हिसाब से बढ़ रहा है। केन नदी खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे आ गई है।


इससे केन के तटवर्ती गांवों में फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है। अपर जिलाधिकारी उमाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि बाढ़ की स्थिति भयावह हो रही है। एसडीएम पैलानी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित लेखपालों को मौके पर लगाया गया है। स्टीमर के इंतजाम किए गए हैं।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जागरूकता अभियान : जिलाधिकारी की मौजूदगी में घर-घर बजाई गई कुण्डी

City News Uttar Pradesh

औद्योगिक विकास से ‘चमका’ बुंदेलखंड: जमीन बनी ‘सोने’ की खान, दामों में ऐतिहासिक उछाल

City News Uttar Pradesh

महोबा: कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर युवक फांसी पर झूला, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

पाठा के ‘संकटमोचक’ बने अनुज हनुमत: डीएम के सामने उठाए दो बड़े मुद्दे, प्रशासन का खींचा ध्यान

City News Uttar Pradesh Desk

दलित स्वाभिमान की ‘बुलंद आवाज’ थे बाबू जगजीवन राम: कांग्रेसियों ने किया प्रणाम

City News Uttar Pradesh Desk

गांजा की ‘खेप’ के साथ ‘तीन तस्कर’ गिरफ्तार: अंतरराज्यीय नेटवर्क की ‘जांच’ तेज

ब्रेकिंग न्यूज़