28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मेडिकल कालेज में अव्यवस्थाओं का पारा हाई : मरीजों को बाहर की लिखते दवाई !
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कालेज में अव्यवस्थाओं का पारा हाई : मरीजों को बाहर की लिखते दवाई !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बरसात के रिम -झिम मौसम में मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का पारा हावी है। यहां मरीजों और तीमारदारों के लिए ओपीडी में बैठने का पूरी व्यवस्था नहीं है। उन्हें डाक्टरों को दिखाने के लिये फर्श पर बैठकर इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में संक्रमण का खतरा रहता है।

मेडिकल कालेज में अव्यवस्थाओं का पारा हाई : मरीजों को बाहर की लिखते दवाई !
The mercury of disorder in the medical college is high: patients are prescribed medicines outside!

गुरुवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1050 से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंचे। मेडिसिन, सर्जरी, ईएनटी, स्त्री रोग, मानसिक रोग, आर्थोपेडिक्स, नेत्र रोग आदि विभागों में मरीजों की काफी संख्या रही। बदले मौसम से इन दिनों वायरल मरीज बढ़े में है। मेडिसिन विभाग में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसके यादव, डॉ. आशीष, डॉ. वीके पटेल और ईएनटी में डॉ. भूपेंद्र सिंह व मानसिक रोग में डॉ. शैलेंद्र मिश्र व डॉ. हिमांशु सिंह ने मरीजों की जांच की। मेडिसिन विभाग में तीन-तीन सीट की छह बेंच पड़ीं हैं। ज्यादातर मरीज और उनके परिजन गंदे फर्श में लेटे और बैठे रहे।

मेडिकल कालेज में अव्यवस्थाओं का पारा हाई : मरीजों को बाहर की लिखते दवाई !
The mercury of disorder in the medical college is high: patients are prescribed medicines outside!

दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी शायद कमीशन के ‘खेल’ में उलझ गए हैं? अधिकतर मरीजों को जांच और दवाएं बाहर की लिखी जा रही हैं। बुखार, जुकाम, खांसी, दर्द, उल्टी-दस्त की दवाओं सहित एंटीबायोटिक दवाएं मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध हैं,पर डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। मरीजों के मुताबिक उनकी दलील है कि अच्छी दवाओं का असर जल्दी और अच्छा होता है। इस लिये बाहर की दवा लिखते हैं।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तहसील में ‘गुंडागर्दी’: ‘घूस’ नहीं दी तो नायब औऱ लेखपाल नें बंधक बनाकर पीटा ?

बड़ा आदेश: फटे चादरों पर सरकार ने कसी लगाम, अब सात दिन सात रंग की व्यवस्था

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें ‘गणतंत्र दिवस’ का समझाया महत्व : जनता को दी ‘बधाई’

City News Uttar Pradesh

News- मनचलों ने युवती से की छेड़खानी, पिता की पीट पीट कर हत्या…

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: डंपर की रफ्तार ने ‘मां-बेटी’ की निगल ली ज़िंदगी, एक पल में ‘उजड़ा’ सबकुछ

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन ने मारा छापा, 10 कुंतल पटाखे और विस्फोटक बरामद …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़