City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

लोडर में लदा नीलगाय का तीन कुंतल मांस बरामद, दो लोग गिरफ्तार, एक मौके से भाग निकला

बांदा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोडर में लदा तीन कुंतल नीलगाय का मांस बरामद किया। इस दौरान मुख्य आरोपी मौके से भाग निकला, जबकि उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया, उनसे पूछतांछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह कानपुर में मांस की बिक्री करने जा रहे थे। पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दोनो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। दोनो को जेल भेज दिया गया है।
पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां की तरफ से एक लोडर आ रहा था, पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोडर को रोक लिया। लोडर में सवार मुख्य आरोपी मौके से भाग निकला। पैलानी थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि लोडर में मौजूद हारुन पुत्र फारुक निवासी बाबूपुरवा कानपुर कैंट, शहंशाह पुत्र महिंगा निवासी मीरपुर कैंट कानपुर को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया कि यह लोग खप्टिहाकलां से नीलगाय का मांस लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी उन्हें पकड़ लिया गया। भागे हुए मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विकास कार्यों की खुली ढोल की पोल : आयुक्त बालकृष्ण रह गये दंग, हुई दंडनीय कार्यवाई

मंत्री रामकेश ने ‘दिव्यांगजनों’ का बढ़ाया ‘हौसला’: बोले- हालात भी ‘आत्मबल’ के आगे ‘नतमस्तक’

City News Uttar Pradesh

Banda : होली और शब-ए-बरात दुलर्भ संयोग,उड़ रहा रंग मुंह भी मिठास …

घर की छत पर पड़ा मिला महिला का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

City News Uttar Pradesh

बांदा मड़ौली खुर्द बालू खदान में सपाइयों का बेखौफ अवैध खनन, माफिया यदुवंशी से थर्रा रहा प्रशासन ?

City News Uttar Pradesh

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा द्वारा काली घाटी के चौड़ीकरण का सुझाव: बताई बिजली समस्या

ब्रेकिंग न्यूज़