City News Uttar Pradesh
निरीक्षण : विकास भवन पहुंचे डीएम अनुराग, कब्जे में लिए महत्वपूर्ण अभिलेख
उत्तर प्रदेश

निरीक्षण : विकास भवन पहुंचे डीएम अनुराग, कब्जे में लिए महत्वपूर्ण अभिलेख

 

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिलाधिकारी ने सुबह विकास भवन में कई दफ्तरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायतीराज विभाग कार्यालय में अभिलेख खंगाले और कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ में कई महत्वपूर्ण अभिलेख ले गए। निरीक्षण के समय उन्हें दफ्तरों में बड़ी संख्या में कर्मचारी व अधिकारी गायब मिले। इन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।


जिलाधिकारी अनुराग पटेल शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे विकास भवन पहुंच गए। पहले सीडीओ कार्यालय पहुंचे। इसके बाद जिला ग्राम्य विकास अधिकारी में निरीक्षण किया। यहां उपस्थिति देखी और अभिलेख और सफाई का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने विकास भवन में युवा कल्याण, कृषि, लघु सिचाई, दुग्ध संघ, जिला विकास अधिकारी कार्यालय और पंचायतीराज विभाग में निरीक्षण किया। पंचायतीराज विभाग कार्यालय में उन्होंने करीब एक घंटे का समय दिया। कार्यालय में पत्रावलियों के रख-रखाव, पटल सहायक के कार्यों को गहनता से देखा।

निरीक्षण : विकास भवन पहुंचे डीएम अनुराग, कब्जे में लिए महत्वपूर्ण अभिलेख
DM Anurag reached Vikas Bhavan, important records in possession

सूत्रों के मुताबिक जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवों और सफाई कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर जानकारी ली। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन में तैनात संविदा कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद वह पंचायतीराज विभाग कार्यालय से कई महत्वपूर्ण अभिलेख अपने साथ ले गए। मौके की वीडियोग्राफी भी कराई। एक सफाई कर्मचारी को कार्यमुक्त किए जाने के भी निर्देश दिए।

– अनुपस्थित मिले कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी

बताया जा रहा है कि पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के यहां डीएम को कई शिकायतें भी मिली थीं। जिलाधिकारी अभिलेखों आदि की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। इसके अलावा निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। डीएम ने पिछले माह भी निरीक्षण किया। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी व अधिकारी अनुपस्थित मिले थे। तब उन्होंने सभी को चेतावनी दी थी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विद्या धाम समिति में प्रशिक्षण : जैविक खेती एवं कृषि को व्यापार से जोड़ने पर मंथन

स्कूलों में लागू होने जा रहे ये नियम: यूपी में अब कसा जाएगा शिकंजा, फीस स्ट्रक्चर में होगा बदलाव

पंचायत चुनाव को लेकर सपा ने ‘कसी’ कमर: जीत की बनाई रणनीति, संगठन मजबूती जोर

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा नें मुक्तिधाम को समस्याओं से मुक्ति दिलाने का दिया वरदान: पालिका को फरमान

City News Uttar Pradesh

Banda : खेल खेल में हुआ विवाद, मार दी गयी गोली …

किसान नेता बबलू तोमर का बड़ा ‘सियासी’ संदेश: योगी ने बदला ‘बुंदेलखंड’ का भविष्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़