City News Uttar Pradesh
चित्रकूट : डकैत गौरी यादव के नाम पर मांगी पांच लाख रंगदारी, पुलिस ने 12 घंटे में शातिरों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : डकैत गौरी यादव के नाम पर मांगी पांच लाख रंगदारी, पुलिस ने 12 घंटे में शातिरों को किया गिरफ्तार …

 

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। जनपद सीमा से सटे मध्यप्रदेश जिला सतना के थाना बरौंधा कस्बा निवासी संतोष गुप्ता घर पर ही किराना की दुकान चलाते हैं। 20 सितंबर को अनजान मोबाइल नंबर से आए एसएमएस ने उनके होश उड़ा दिए। साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत गौरी ने पांच लाख की रंगदारी मांगी थी और बात नहीं मानने पर जान से मार डालने की धमकी दी थी। पहले तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब एक के बाद एक कई मैसेज आने से उनके होश उड़ गए और घबराकर रंगदारी देने पर राजी हो गए। गैंग लीडर बने बदमाश ने मंगलवार की रात फोन कर रुपये पहुंचाने की जगह और समय दिया। 72 घंटे से डरे परिवार ने बुधवार सुबह पुलिस से संपर्क किया और आपबीती सुनाई।

चित्रकूट : डकैत गौरी यादव के नाम पर मांगी पांच लाख रंगदारी, पुलिस ने 12 घंटे में शातिरों को किया गिरफ्तार
बरौंधा थाना प्रभारी राजेश पटेल ने एसपी धर्मवीर सिंह को सूचना दी और साइबर सेल की मदद मांगी। 12 घंटे बाद शाम को मझगवां के पास बदमाशों की लोकेशन मिली। मझगंवा थाना प्रभारी शेषमणि पटेल के साथ मिलकर घेराबंदी करके दो बदमाशों को पकड़ लिया गया। जिनकी पहचान कृष्णकुमार यादव उर्फ डाकिया पुत्र सोहनलाल निवासी खैरवार थाना मझगवां, हाल लखनचौक टिकुरिया टोला थाना कोलगवां और विकास सोनी उर्फ छोटू मिस्त्री पुत्र स्वर्गीय इंदललाल सोनी निवासी टिकुरिया टोला के रूप में की हुई।


एसपी ने बताया कि दूसरे आरोपितों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। घनिष्ठ मित्र हैं। आरोपित बाइक से व्यापारी पास रंगदारी की रकम लेने बरौंधा जा रहे थे। दोनों से पूछताछ कर पता किया जा रहा है कि पूर्व में उन्होंने डकैतों के नाम से किसी को धमकाया अथवा रंगदारी तो नहीं वसूली।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवती से किया दुष्कर्म: विरोध पर ओवरब्रिज से फेंका, जिला अस्पताल में भर्ती

डीएम अमित के सख्त तेवर: बैठक में अफसरों की ‘थमीं’ सांसें, लापरवाही पर कार्रवाई का अल्टीमेटम

City News Uttar Pradesh

बांदा में छह करोड़ की आई बहार: चमकेंगे चारों विधानसभा क्षेत्रों में कार्य

महोबा : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिला उद्यान अधिकारी, एंटी करप्शन टीम को मिली कामयाबी …

City News Uttar Pradesh

महोबा : मूंगफली से भरी पिकअप हाईवे पर पलटी, किसान की मौत, चालक समेत तीन हुए घायल

City News Uttar Pradesh

यूपी : बाहुबली अतीक अहमद की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई बड़ी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़