City News Uttar Pradesh
15 हजार करोड़ से बदलेगा विकास का नक्शा: चित्रकूट से वाराणसी तक हाईस्पीड कॉरिडोर को मंजूरी
उत्तर प्रदेश

15 हजार करोड़ से बदलेगा विकास का नक्शा: चित्रकूट से वाराणसी तक हाईस्पीड कॉरिडोर को मंजूरी

रक्षाबंधन एंव भाई दूज पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || अरविंद कुमार मिश्रा, ब्लाक प्रमुख, मानिकपुर जिला चित्रकूट धाम कर्वी विज्ञापन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद अहम चित्रकूट-प्रयागराज-वाराणसी हाईस्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। 249 किलोमीटर लंबे इस छह लेन के हाईस्पीड मार्ग की डिज़ाइन को मंजूरी मिल चुकी है और करीब 15 हजार करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की पहली किस्त के रूप में 10 करोड़ 37 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। भोपाल की कंपनी एआईसीओएनएस इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड अगले तीन महीनों में इसका सर्वे शुरू करेगी।

15 हजार करोड़ से बदलेगा विकास का नक्शा: चित्रकूट से वाराणसी तक हाईस्पीड कॉरिडोर को मंजूरी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्रीय अधिकारी एस.के. आर्या के अनुसार, यह कॉरिडोर तीन प्रमुख धार्मिक नगरी भगवान राम की नगरी चित्रकूट, संगम नगरी प्रयागराज और बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी को सीधे जोड़ेगा। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी, साथ ही बुंदेलखंड से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक आर्थिक विकास की रफ्तार तेज होगी। उच्च क्षमता वाले वाहनों के लिए यह एक सुरक्षित और सुगम मार्ग साबित होगा। प्रदेश सरकार ने पहले ही प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र में छह जिलों को शामिल कर इस प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर विकास की दृष्टि से प्राथमिकता में रखा है।

रक्षाबंधन एंव भाई दूज पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || प्रशांत करवरिया प्रिंस, कार्यकारी अध्यक्ष ( चित्रकूट राष्ट्रीय रामायण मेला ) विज्ञापनखासकर हाल ही में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान, सड़क मार्ग से आने-जाने वाले लाखों लोगों को 10 से 20 किलोमीटर तक लंबे जाम का सामना करना पड़ा था कई बार तो यात्रियों को 12-12 घंटे तक जाम में फंसना पड़ा। अधिकारियों का मानना है कि छह लेन का यह नया मार्ग ऐसी परेशानियों को हमेशा के लिए खत्म कर देगा। परियोजना के तहत गंगा और यमुना को जोड़ने के लिए लिंक रोड भी तैयार किए जाएंगे। तीन-तीन लेन दोनों दिशाओं में होंगी, वाहनों का प्रवेश और निकास केवल निर्धारित टोल प्लाजा, इंटरचेंज या रैंप से होगा, जबकि गति सीमा 100 से 120 किलोमीटर प्रतिघंटा तय की जाएगी। डीएम शिवशरणप्पा ने बताया कि हाईस्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। चित्रकूट, प्रयागराज और वाराणसी का सीधा संपर्क धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई देगा और हर क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। उनका कहना है कि इस साल सर्वे पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसान युवक का पैर फिसलने से चेक डैम में डूबकर मौत

प्रतिनिधि अंकित ने “विकास” को दी “रफ्तार”: निर्माण कार्यों की परखी “जमीनी हकीकत”

City News Uttar Pradesh

यात्री गण कृपया ध्यान दें : आन लाईन टिकट बुकिंग में हुआ बदलाव

City News Uttar Pradesh

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: सत्य, अहिंसा व ‘जय जवान-जय किसान’ की गूंज

बांदा : पोलिंग पार्टियों की रवानगी में बंद रहेंगी रूट की दुकानें, यातायात व्यवस्था में परिवर्तन, प्रशासन ने किया फरमान जारी

City News Uttar Pradesh

विधायक अब्बास की जेल में बर्थडे मनाने की चल रही थी राजसी तैयारी : बिगड़ गया खेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़