
- विनोद मिश्रा
बांदा। होली पर्व की समाप्ति के साथ ही नगर पालिका क्षेत्र में “विकास कार्यों को गति” देने की “पहल तेज” हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष “प्रतिनिधि अंकित बासू” ने “निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत” जानने के लिए वार्डों का दौरा शुरू कर दिया।

इसी क्रम में उन्होंने वार्ड नंबर 3 गायत्री नगर पहुंचकर चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

अंकित बासू ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। और उनके कुशलक्षेम के साथ क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने वहां चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, कार्य की गति और गुणवत्ता की स्थिति का जायजा लिया।

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने स्पष्ट कहा कि नगर क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों को मानक के अनुरूप और पारदर्शिता के साथ पूरा कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सभासद राममिलन तिवारी, अम्बर दीक्षित, प्रांजल मिश्रा और राजर्षि शुक्ला सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
