City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा जिला पंचायत : भाजपा-बसपा में शतरंज, सदस्यों का रेट पहुंचा एक करोड़ ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी कब्जाना भाजपा के लिए टेढ़ी खीरबन गई है। बसपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जीत कर आई है। अब बसपा और भाजपा में दांव पेंच शुरू हो गया है।दोनों दलों के प्रभावशाली नेता निर्दलीय सदस्यों के साथ ही विपक्षी सदस्यों को अपने खेमे में लाने की जी तोड़ कोशिशे शाम-दाम दंड भेद अपना कर कर रहे है।


बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आरक्षण के मुताबिक पिछड़ा वर्ग की ताज-पोसी होगी। औऱ इसको लेकर जिला पंचायत की सियासत गरमा गई है। जिला पंचायत की तीस सीटों पर प्रमुख दलों नें आपने-अपने समर्थित उम्मीदवार चुनाव में उतारे थे। इसमे बसपा के ग्यारह, भाजपा के सात,सपा के चार, अपना दल के तीन तथा निर्दलीय पांच सदस्य जीते हैं।इस प्रकार फौरी तौर पर प्रमुख पार्टियों नें अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला हैं पर वास्तविकता में छीना-झपटी और दांव-पेंच भाजपा एवं बसपा के बीच ही आसार हैं। भाजपा के लिए अध्यक्ष पद हथियाना टेढ़ी खीर हो गया है!भाजपा सदस्यों को साधने में उलझी है। अभी तक दस सदस्य ही भाजपा के पाले में दिखाई दे रहे हैं। वहीं बसपा के पाले में संख्या फिलहाल 14 तक पहुंच जाना बताई जा रही हैं।

बसपा की और से समाजसेवी जयराम सिंह (बछेऊरा) अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ रजनीतिक शतरंज अपनी पार्टी की ताजपोशी के लिये बिछा रहे हैं वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओ की टीम अपने लिये शह मात के खेल में हैं। दोनों और से जीत का जादुई आकड़ा 16 प्राप्त करने के लिये गैर दलों और निर्दलीयों पर डोरे डाले जा रहे हैं। कथित तौर पर सदस्यों की खरीद-फरोख्त का रेट प्रति सदस्य एक करोड़ तक पहुंच गया हैं!

बसपा को अध्यक्ष पद के लिये पांच सदस्य चाहिये तो भाजपा के लिये नौसदस्यों की जरूत पड़ेगी। लेकिन अंदरूनी खाने से जो चरचा है उसमे प्रयास हो रहा है की कम से कम जादुई आंकड़े से तीन से चार ज्यादा सदस्य अपने पाले में लाने का प्रयास हो रहा है।इस माह के अंत तक चुनाव होने की उम्मीद लगाई जा रही है। सदस्यों की खरीद फरोख्त का खेल भी शुरू होने जा रहा है। बसपा एवं भाजपा दोनों दलों के चुनावी रणनीतिकारों नें चुनाव के इसके लिए सदस्यों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सुरक्षा में बड़ी चूक : कचहरी परिसर में अपराधी ने अधिवक्ता के ऊपर ताना तमंचा, मच गई अफरा-तफरी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की समाजसेवा: जनता ने कहा- ‘विधायक हो तो ऐसा’, जीता सबका का दिल

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बताया स्काउट -गाइड का महत्व : मंडलीय रैली का किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

Banda : स्वास्थ विभाग घर-घर तलाश करेगा, ‘कहां छुप गये हो कठोर’ …

City News Uttar Pradesh

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

City News Uttar Pradesh

धनतेरस पर्व पर बांदा में सज गया करोड़ों का बाजार, धनतेरस आज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़