City News Uttar Pradesh
बांदा बन गया 'तंदूर': आसमान से 'बरस' रही आग, तड़प रही 'ज़िंदगी' !
उत्तर प्रदेश

बांदा बन गया ‘तंदूर’: आसमान से बरस रही आग, तड़प रही ज़िंदगी !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा अब महज़ एक ज़िला नहीं रहा, यह अब ‘तपता तंदूर’ बन चुका है। अब सिर्फ भीषण गर्मी नहीं पड़ रही यहां अब ‘ज़मीन जल’ रही है। आसमान आग उगल रहा है। शुक्रवार को जिले का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। यह सिर्फ तापमान नहीं, बल्कि मानव सहनशक्ति की परीक्षा बन चुकी गर्मी है।

बांदा बन गया 'तंदूर': आसमान से 'बरस' रही आग, तड़प रही 'ज़िंदगी' !

यह सामान्य गर्मी नहीं है, आग का मौसम है, जिसमें इंसान, जानवर,पेड़, खेत सबकुछ जलने की कगार पर हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिन और भी कहर बनकर टूट सकते हैं। पछुआ हवाओं की रफ्तार और घटती नमी ने इस संकट को और गहरा कर दिया है।

बांदा बन गया 'तंदूर': आसमान से 'बरस' रही आग, तड़प रही 'ज़िंदगी' !

सुबह से ही सूरज की तपिश ऐसी रही कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। दोपहर तक तो हालात यह हो गए कि शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा गया। दुकानें बंद, रिक्शा-ठेले गायब, और लोग घरों में कैद। बिजली कटौती ने हालात और भी बिगाड़ दिए हैं।

बादलों की आवाजाही के बीच बढ़ गया तापमान, जनता हलाकान

बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ रही है, छोटे बच्चे चिड़चिड़ा रहे हैं और मजदूर वर्ग दो वक़्त की रोटी कमाने की जगह अस्पताल पहुंच रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालत और भी बदतर हैं। जलस्रोत सूख चुके हैं, पशु-पक्षी पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। हैंडपंपों से पानी नहीं निकल रहा और टैंकर की आपूर्ति हर गांव तक नहीं पहुंच पाती।

बुंदेलखंड ज्वालामुखी के आगोश में जल रहा बांदा: अप्रैल की तपिश ने तोड़े रिकॉर्ड, सहमा जनजीवन

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी जिलों में सबसे अधिक तापमान बांदा में दर्ज किया गया। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, हीट स्ट्रोक के मामलों में 30% की वृद्धि दर्ज हुई है। जिला अस्पताल में रोज़ाना औसतन 200 मरीज बुखार,लू और डिहाइड्रेशन के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक विनीत सचान ने बताया कि “यह अब सिर्फ गर्मी नहीं, आपदा” बन चुकी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली विभाग नहीं हो पाया जवान : पचास करोड़ रुपये हो गये बलिदान

बांदा : डंपर की टक्कर से महाराणा प्रताप की प्रतिमा हुई धराशायी, गुस्साए लोगों ने जाम किया चौराहा

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान हुआ तेज: अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों से मिला जोश

City News Uttar Pradesh

प्लास्टिक का आतंक: नौकरशाही नकारा, 11 टन कचरे में घुट रही हवा, दम तोड़ता पर्यावरण

City News Uttar Pradesh

हत्याकांड में बड़ा खुलासा: प्रेम प्रसंग में भाई और मामा ने की युवती की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

डीएम के निर्देश : बारिश के पहले सिंचाई विभाग बांधों के फाटकों को कराएं दुरुस्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़