
- शरद मिश्रा
बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ‘ग्रामीण आजीविका मिशन’ को ‘अध्यात्म और रोजगार’ से जोड़ते हुए इसे ‘ग्रामीण बेरोजगारों’ के लिए ‘नई उम्मीद’ बताया। कहा कि ‘जय राम जी’ योजना केवल रोजगार नहीं, बल्कि ‘अपनत्व,आत्मसम्मान और ईश्वर’ के नाम से ‘जुड़ी आजीविका’ की ‘गारंटी’ है, जो गांवों से ‘बेरोजगारी’ को दूर कर ‘ग्रामीण अर्थव्यवस्था’ को ‘मजबूत’ करेगी।

विधायक प्रकाश द्विवेदी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगनेधी में आयोजित “विकसित भारत और आजीविका के लिए गारंटी मिशन जी राम जी’ जनजागरण के तहत ग्राम चौपाल को संबोधित कर रहे थे।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि ‘जय राम जी’ नाम में ही रोजगार का अपनत्व और ईश्वर का आशीर्वाद निहित है। यह योजना न केवल ग्रामीणों को रोजगार देगी,बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि गांवों में रहने वाला हर हाथ काम चाहता है और यह योजना उसी आवश्यकता को पूरा करने का माध्यम बनेगी।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल ने कहा कि यह योजना श्रमिक भाइयों को 125 कार्य दिवस की गारंटी, समय पर साप्ताहिक मजदूरी भुगतान, सम्मानजनक आजीविका और रोजगार में स्थायित्व प्रदान करेगी। उन्होंने इसे ग्रामीण भारत के लिए क्रांतिकारी पहल बताया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महुआ प्रेमस्वरूप द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिसंडा रंजीत सिंह, राजभवन उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, राजेश सिंह परिहार, प्रीति गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक राजर्षि शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और श्रमिक उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
