City News Uttar Pradesh
भाई-बहन ने 'नदी' किनारे 'जीवन लीला' की समाप्त: 'सवाल और रहस्य' अब भी 'कायम'
उत्तर प्रदेश

भाई-बहन ने ‘नदी’ किनारे ‘जीवन लीला’ की समाप्त: ‘सवाल और रहस्य’ अब भी ‘कायम’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। रविवार को बेहद ‘संवेदनशील और हृदयविदारक घटना’ सामने आई, जहां भाई-बहन ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना बरछा पुल के पास बागै नदी के किनारे हुई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

भाई-बहन ने 'नदी' किनारे 'जीवन लीला' की समाप्त: 'सवाल और रहस्य' अब भी 'कायम'

जनपद के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी आनंद प्रकाश गुप्ता (30 वर्ष) और उनकी बहन चंचल गुप्ता (34 वर्ष) रविवार दोपहर करीब 4:30 बजे अपने घर से स्कूटी द्वारा निकले थे। दोनों बरछा पुल से लगभग 100 मीटर दूर बागै नदी के किनारे पहुंचे, जहां उन्होंने किसी अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ के प्रभाव से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई जब आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दोनों को अचेत अवस्था में पड़े देखा।

भाई-बहन ने 'नदी' किनारे 'जीवन लीला' की समाप्त: 'सवाल और रहस्य' अब भी 'कायम'

ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई-बहन की एक साथ मौत की खबर जैसे ही शास्त्री नगर मोहल्ले पहुंची,परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 10.65 लाख की ठगी, मुकदमा हुआ दर्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा में हाड़ कपाउ ठंड : मेडिकल कालेज प्राचार्य कौशिक नें दी बचाव की सलाह

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : जुड़वा भाई हत्याकांड में अपहरणकर्ताओं ने फिरौती लेने के बाद की थी हत्या, पांच को हुई आजीवन कारावास …

ईद की ‘नमाज’ में गूंजा ‘अमन’ का पैगाम: विश्व शांति की ‘दुआ’

अवैध खनन का गढ़ बनी मड़ौली खुर्द: बालू माफिया विवेक यादव का सत्ता, सिस्टम गठजोड़ हावी ?

City News Uttar Pradesh

विधायक अब्बास अंसारी को नैनी से चित्रकूट जेल किया शिफ्ट, बांदा जेल में भी सरगर्मी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़