City News Uttar Pradesh
घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा व्यावसायिक उपयोग : प्रशासन क्यों है खामोश
उत्तर प्रदेश

घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा ‘व्यावसायिक’ उपयोग: प्रशासन क्यों है ‘खामोश’ ?

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है। इससे राजस्व की हानि हो रही है। दुकानदार इसका उपयोग व्यावसायिक सिलिंडर से सस्ता होने के कारण करते हैं। जिले में संचालित हो रहीं मिठाई, कचौड़ी, पकौड़ी सहित अन्य नाश्ते की दुकानों और ठेलों पर घरेलु रसोई गैस सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा है।

घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा व्यावसायिक उपयोग : प्रशासन क्यों है खामोश

रसोई गैस के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और खाद्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा हैछोटे दुकानों और हथठलों से लेकर बड़ी मिठाई की दुकानों पर भी व्यावसायिक गैस सिलिंडर के स्थान पर घरेलू गैस सिलिंडर ही उपयोग किया जा रहा है। कई ठेले वालों ने और दुकानदारों ने अपने नाम पर व्यावसायिक सिलिंडर तो ले रखा है, लेकिन यह सिलिंडर महंगा होने के कारण घरेलू सिलेंडरों का उपयोग करते हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा व्यावसायिक उपयोग : प्रशासन क्यों है खामोश

होटल संचालक भी व्यावसायिक गैस सिलिंडर के उपयोग में पीछे नहीं है। कई दुकानदार कार्रवाई से बचने के लिए सामने तो व्यावसायिक सिलिंडर रखते हैं, लेकिन अंदर घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग कर है। खास बात यह है कि इन सिलिंडर का खुलेआम उपयोग करते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जो भी व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के स्थान पर घरेलू एलपीजी सिलिंडर का प्रयोग करता हुआ मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गणेश महोत्सव बना ‘सांस्कृतिक उत्सव’ का केंद्र: गीत-नृत्य और रंगोलियों से ‘सराबोर महोत्सव’

City News Uttar Pradesh

पत्नी की हत्या पर फांसी की सजा: कटा सिर लेकर घुमा था सरे बाजार

प्रधानाध्यापक का “गुस्सा” फूटा: बच्ची की डंडे से कर दी पिटाई, पुलिस ने शुरू की जांच

City News Uttar Pradesh

दरोगा की पत्नी व बच्चों समेत 25 पर डकैती का मुकदमा दर्ज: रेस्टोरेंट संचालिका की तहरीर पर हुई कार्रवाई

कड़ाके की ठंड ने बांदा को ‘जकड़ा’ : गलन से जनजीवन ठप, लोग घरों में हुए कैद

City News Uttar Pradesh

वक्फ बोर्ड की 827 संपत्तियों पर सरकारी भूमि का दावा: प्रशासन की रिपोर्ट ने खोली पोल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़