City News Uttar Pradesh
नई शिक्षा नीति की चमक फीकी: आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला, सरकारी 'दावे' बेअसर !
उत्तर प्रदेश

नई शिक्षा नीति की चमक फीकी: आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला, सरकारी ‘दावे’ बेअसर !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। नई शिक्षा नीति के सुनहरे दावे और ज़मीनी सच्चाई के बीच की ‘खाई’ ज़िले में साफ नज़र आने लगी है। सरकार का सपना है कि हर बच्चे को प्रारंभिक शिक्षा के साथ पोषण और संस्कार भी एक ही छत के नीचे मिले। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राइमरी स्कूलों में समाहित कर ‘प्री-प्राइमरी क्लास’ शुरू करने की योजना बनाई गई है। लेकिन अहम् मुद्दा यह है की जब केंद्र खुद ताले में जकड़े हों, वहां बच्चे तक न पहुंचते हों, तो शिक्षा की यह नई इबारत कौन पढ़ेगा?

नई शिक्षा नीति की चमक फीकी: आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला, सरकारी 'दावे' बेअसर !

ज़िले के 1705 आंगनबाड़ी केंद्रों में से अधिकांश की हालत चिंताजनक है। 1518 ग्रामीण और 187 शहरी क्षेत्रों में फैले ये केंद्र, जहां बच्चों की किलकारियां गूंजनी चाहिए थीं, वहां सन्नाटा पसरा है। जिले के 277 केंद्र अपने भवनों में संचालित हैं, जबकि 1428 केंद्र निजी या कार्यकर्ताओं के घरों में चल रहे हैं। निरीक्षण में पाया गया कि कई केंद्रों पर ताले लटके हैं,जो खुले हैं,वे बच्चों से खाली हैं। जिले के अधिकांश केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं तक नदारद हैं। न बच्चों के बैठने की व्यवस्था, न खेल-कूद का सामान, न ही साफ-सफाई। फर्नीचर की कमी, भवनों का अभाव और धात्री महिलाओं की अनुपस्थिति ने इन केंद्रों को सिर्फ “कागज़ी योजना” बना दिया है।

नई शिक्षा नीति की चमक फीकी: आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला, सरकारी 'दावे' बेअसर !

सरकार द्वारा हर महीने पुष्टाहार, टीकाकरण और छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए करोड़ों की योजनाएं चल रही हैं, मगर इन योजनाओं का लाभ उन बच्चों तक नहीं पहुंच रहा जिनके लिए यह बनाई गई थीं। शिक्षा जगत के विशेषज्ञों का कहना है कि “व्यवस्था तब तक नहीं बदलेगी।” जब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय नहीं होगी, बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं होगी और नियमित निगरानी नहीं बढ़ेगी, तब तक यह योजना भी कागज़ों से बाहर नहीं आएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : योगी सरकार का फैसला, अब वीकेंड लॉकडाउन में भी खुलेंगे धार्मिक स्थल …

विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा ने किया ‘बड़ा ऐलान’ : आरोपी बताने पर 51 हजार का ‘इनाम’ घोषित

City News Uttar Pradesh

रामनवमी की पूर्व संध्या पर जन जागरण यात्रा: जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

सम्मान ही शिक्षक की पूंजी: 41 गुरुजनों की हुई विदाई, 25 श्रेष्ठ शिक्षक बने ‘मिसाल’

City News Uttar Pradesh

महोबा : सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने थाने से छोड़ा, बेख़ौफ़ आरोपियों ने पीड़ित के घर की फायरिंग …

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का ‘अफसरों’ को फरमान : भ्रष्टाचार और लापरवाही पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़