
- शरद मिश्रा
बांदा। जननायक के रूप में प्रसिद्ध सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय विकास की नई इबारत लिख रहा है और तेज़ी से महानगर की शक्ल ले रहा है। यह सब संभव हुआ है विधायक दिवेदी की ‘दूरदर्शी सोच, जनसमर्पित नेतृत्व और ठोस विकास योजनाओं के चलते’। बांदा शहर आज विकास की गूंज से भर उठा है। अब आधुनिक फोर लेन, सिक्स लेन और चमकती लाइटों वाली सड़कें भविष्य का संकेत दे रही हैं।

महाराजा खेत सिंह खंगार चौराहे से महारानी अवंती बाई लोधी चौक तक फोर लेन निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। अशोक लाट चौराहे से केन पथ तक अंडरग्राउंड लाइटिंग के साथ सिक्स लेन रोड और सौंदर्यीकरण का कार्य शहर को नई भव्यता देने जा रहा है।

इसी तरह मवई चौराहे से अशोक लाट चौराहे तक चौड़ीकरण और दोनों ओर ‘पथवे’ का निर्माण, जेल रोड तिराहे से कनवारा चौराहे तक चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य, तथा डीएम कॉलोनी रोड का चौड़ीकरण और दोनों ओर ‘पथवे’ जैसी परियोजनाएँ शहर को नई आधुनिक पहचान दे रही हैं।

शहर में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संकट मोचन पावर हाउस और नवाब टैंक पावर हाउस का निर्माण हुआ है। वहीं महोबा रोड से नरैनी रोड तक बाईपास निर्माण और उसके चौराहों का सौंदर्यीकरण यातायात को सुचारु और व्यवस्थित बनाएगा।

जनता कहती है की इसमें कोई दो राय नहीं की प्रकाश दिवेदी के नेतृत्व में यह शहर अब केवल जिला मुख्यालय नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के विकास मॉडल के रूप में उभर रहा है।

यहां की नई सड़कें, अंडरग्राउंड लाइटिंग, चौड़ी गलियां और आकर्षक चौराहे इस बात का प्रमाण हैं कि शहर अब पुराने ढर्रे से निकलकर आधुनिक और सशक्त नगरीय संरचना की ओर बढ़ चला है।

नागरिकों का कहना है कि बांदा की यह नई पहचान ‘जननायक प्रकाश दिवेदी’ के ‘विज़न का परिणाम’ है। व्यापारी वर्ग, छात्र और आम जनता सभी महसूस कर रहे हैं कि शहर अब सचमुच बदल रहा है।

आर्थिक विकास, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में भी इन परियोजनाओं से बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा। चौड़ी सड़कों और सुंदर मार्गों से व्यापार को गति मिलेगी और शहर में आने-जाने वालों की संख्या बढ़ेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
