27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस की प्रशंसनीय बड़ी कामयाबी : बाईक चोर गिरोह गिरफ्तार, तीस बाइकें बरामद
उत्तर प्रदेश

पुलिस की प्रशंसनीय बड़ी कामयाबी : बाईक चोर गिरोह गिरफ्तार, तीस बाइकें बरामद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस नें तू डाल -डाल हम पात -पात की कहानी चरितार्थ करते हुये बाईक चोरों को गिरफ्तार कर बाइकों का जखीरा बरामद किया। आपको बता दें की रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न स्थानों से चोरी गईं करीब 30 बाइकें एसओजी और पुलिस ने बरामद की हैं। मेडिकल कॉलेज कर्मी सहित पांच लोगों को पुलिस हिरासत में हैं। उनकी निशानदेही पर कुछ दुकानों से चोरी की बाइकें बरामद कीं। इन्हें काटकर कई हिस्सों में बांट दिया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है।

पुलिस की प्रशंसनीय बड़ी कामयाबी : बाईक चोर गिरोह गिरफ्तार, तीस बाइकें बरामद
Police’s commendable success: Bike thief gang arrested, thirty bikes recovered

मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल से अक्सर वाहन चोरी हो रहे थे। स्वास्थ्य कर्मियों की बाइकें भी चोरी जा चुकी थीं। आए दिन वाहन चोरी की घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर रखा था। सबसे ज्यादा वाहन मेडिकल कॉलेज से चोरी हुए। एसपी अभिनंदन ने खुलासे में पुलिस समेत एसओजी को भी लगा रखा था।


मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस चोरों तक पहुंच गई। इसमें स्वास्थ्य कर्मी के शामिल होने का भी खुलासा हुआ। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चोरों की निशानदेही पर बरामद बाइकों को डीसीएम में भरवाकर पुलिस कोतवाली ले गई। हालांकि पुलिस जांच की बात कहकर कुछ भी बताने से इनकार करती रही। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी प्रेम पाल ने खुलासे की बात तो स्वीकारी है। लेकिन लिखा-पढ़ी की बात कहकर फिलहाल विस्तृति जानकारी देने से टाल गए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में तीसरे दिन भी रावण वध के साथ मनाया गया दशहरा पर्व

City News Uttar Pradesh

झकझोर देने वाली घटना : बांदा में छह माह में दूसरे जवान बेटे की भी उठी अर्थी, घर का चिराग बुझने से मां – बाप बेहाल

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ‘कठिन तपस्या’ में लीन: ‘राष्ट्र को संकट’ से बचाने का तप से निकालेगें हल

City News Uttar Pradesh Desk

बुन्देलखंड में बाघ होगें जीपीएसल कालर से लैस,मिली अनुमति।

गजब आंकड़ों का कमाल ? चित्रकूट मंडल प्रदेश में प्रथम रैंक लाया

City News Uttar Pradesh

बांदा में बुराईयां देश में सर्वोपरि: 5 दिन रावण वध कर देते हैं समरसता का संदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़