City News Uttar Pradesh
शहर में बेलगाम ई-रिक्शा ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था: जिम्मेदार विभाग बने मूकदर्शक
उत्तर प्रदेश

शहर में बेलगाम ई-रिक्शा ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था: जिम्मेदार विभाग बने मूकदर्शक

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिम्मेदारों की लापरवाही और पुलिस-प्रशासन की ढिलाई से हालात इतने बिगड़ गए हैं कि आमजन का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। बेलगाम ई-रिक्शा चालक व्यवस्था सुधार में कोढ़ में खाज बन चुके हैं। मनमर्जी से चलने वाले ये चालक सड़क पर कभी भी, कहीं भी गाड़ी रोककर सवारियां बैठा लेते हैं। इससे जगह-जगह जाम की स्थिति बन जाती है और घंटों लोग जाम के झाम में फंसे रहते हैं।

ई रिक्शा बन गये हैं बांदा केशरी : शहर की यातायात व्यवस्था को कर रखा है चित्त

पिछले वर्ष डीएम के निर्देश पर ई-रिक्शा चालकों को नियंत्रित करने के लिए बाकायदा पुलिस चौकियों के पास स्टैंड बनाए गए थे। प्रत्येक चौराहे पर इनका रूट और किराया तय किया गया था। नगर पालिका ने पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन यह व्यवस्था कुछ ही दिनों में ध्वस्त हो गई। नतीजा यह है कि आज स्थिति पहले से ज्यादा खराब हो चुकी है। शहर में इस समय करीब तीन हजार ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इनमें से आधे से ज्यादा रिक्शों का न तो नगर पालिका के पास कोई रिकार्ड है और न ही पुलिस व परिवहन विभाग के पास। इनकी मनमानी और धमाचौकड़ी से लोग त्रस्त हैं। मुख्य बाज़ार, अस्पताल मार्ग, स्टेशन रोड, खुटला, कटरा और चौक इलाकों में तो हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।

ई रिक्शा बन गये हैं बांदा केशरी : शहर की यातायात व्यवस्था को कर रखा है चित्त

सबसे गंभीर स्थिति यह है कि 25 फीसदी ई-रिक्शा चालकों की उम्र 18 साल से कम है। ये नाबालिग चालक बिना लाइसेंस और प्रशिक्षण के सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं। तेज गति और मनमानी ड्राइविंग के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोग कहते हैं कि यातायात पुलिस इन पर कार्रवाई कर रही है और प्रशासन सक्रिय है। हालात यह हैं कि यातायात पुलिस सड़कों पर कहीं दिखाई नहीं देती। परिवहन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। शहरवासियों का कहना है कि जब तक ई-रिक्शा के लिए तय स्टैंड, रूट और किराए की व्यवस्था सख्ती से लागू नहीं होगी और अवैध-नाबालिग चालकों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक शहर का यातायात सुधरना नामुमकिन है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हाल

मिट्टी से करोड़ों का खेल: तालाब की सफाई बनी ‘धन उगाही’ का ज़रिया, प्रधान पर गंभीर आरोप !

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार ट्रक का कहर : सवारी भरी जीप में मारी जोरदार टक्कर, दो की मौके पर मौत, छह लोग गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

News- वृद्ध किसान को ट्रक ने कुचला आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम…

City News Uttar Pradesh

भाजपा नेता दलजीत बोले: समितियों में ‘सिम- सिम बंद’ हालात, चहेतों पर मेहरबान सिस्टम

City News Uttar Pradesh

काजी पुर पंप कैनाल ‘काट’ रहा है ‘बवाल’ : अधिकारियों की मनमानी, नहर में नहीं ‘पानी’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़