
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में संचारी रोग अब किसी ‘राक्षसी’ चुनौती से कम नहीं। डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रमणों के बढ़ते खतरे को देखते हुए डीएम जे. रीभा ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने साफ कर दिया कि अब इस अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम ने 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होने वाले दस्तक अभियान को लेकर जिला स्तरीय समन्वय बैठक बुलाई।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों से दो-टूक कहा “माइक्रोप्लान समय से उपलब्ध कराएं, हर दिन काम करें और जीओ-टैग फोटो ग्रुप में डालें।” डीएम जे. रीभा ने खंड विकास अधिकारियों और ईओ पालिका/नगर पंचायत को आदेश दिए कि नालों-नालियों की सफाई तुरंत कराएं, जलभराव कतई न होने दें। दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देंगी।

डीएम जे. रीभा ने कहा कि ग्राम प्रधानों, सचिवों और शहरी वार्ड सदस्यों के सहयोग से फॉगिंग और सफाई अभियान को तेज किया जाए। हर घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समेत सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
